Advertisment

26 जनवरी 2026 से e paper tv भारतवर्ष पढ़े हर रोज

15th August 2026

BREAKING NEWS

TV Bharatvarsh E Paper 15-08-2026

TV Bharatvarsh E Paper 14-08-2026

TV Bharatvarsh E Paper 13-08-2026

TV Bharatvarsh E Paper 12-08-2026

TV Bharatvarsh E Paper 11-08-2026

किसानों की फसले बर्बाद : बेमौसम बरसात नें छीना किसानों का निवाला

chandan pandey Fri, Apr 11, 2025

सुमेरपुर, उन्नाव। बीती रात मौसम ने किसानों की उम्मीदों पर पानी फेर दिया। दिन में करीब 8 बजे तेज बारिश के साथ ओलावृष्टि शुरू हुई। कई इलाकों में 15 से 20 मिनट तक बड़े-बड़े ओले गिरते रहे। रबी की फसलें पककर तैयार थीं। ओलावृष्टि और बारिश से गेहूं की बालियां टूट कर खेतों में बिखर गईं। सरसों की फसल पूरी तरह बर्बाद हो गई। चना समेत अन्य फसलों को भी भारी नुकसान पहुंचा है। किसान मनीष प्रजापति और कन्हैया सिंह ने बताया कि उनकी पूरी मेहनत बर्बाद हो गई है। फसल तैयार थी, लेकिन अब कुछ नहीं बचा। कृषि विभाग के अधिकारी प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर रहे हैं। प्रारंभिक अनुमान के मुताबिक जिले में 30 से 40 प्रतिशत फसलों को नुकसान हुआ है। जिला प्रशासन ने सर्वे के बाद मुआवजे का आश्वासन दिया है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों में मौसम साफ रहने की संभावना जताई है। किसानों का कहना है कि हुए नुकसान की भरपाई मुश्किल है। यह घटना एक बार फिर प्राकृतिक आपदाओं के सामने किसानों की मजबूरी को दशार्ती है।