ईद उल फितर : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने ईद-उल- फ़ितर के अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी
Munesh Kumar Shukla Sun, Mar 30, 2025
लखनऊ : 30 मार्च, 2025
मुख्यमंत्री ने ईद-उल-फितर के अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दीं।
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने ईद-उल- फ़ितर के अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।

मुख्यमंत्री जी ने कहा कि ईद-उल-फितर का त्यौहार खुशी और मेल-मिलाप का सन्देश लेकर आता है। खुशियों का यह त्यौहार सामाजिक एकता को मजबूत करने के साथ ही, आपसी भाईचारे की भावना को बढ़ाता है। यह पर्व अमन-चैन और सौहार्द का संदेश देता है। उन्होंने कहा कि ईद के पर्व पर सभी को सद्भाव तथा सामाजिक सौहार्द को और सुदृढ़ करने का संकल्प लेना चाहिए।
विज्ञापन