Advertisment

26 जनवरी 2026 से e paper tv भारतवर्ष पढ़े हर रोज

12th November 2026

BREAKING NEWS

इनर व्हील क्लब एवं रोटरी क्लब उन्नाव के द्वारा संयुक्त रूप से किया गया 'उम्मीद की दिवाली' एक भव्य प्रदर्शनी का आयोजन।

बीघापुर के गौरी में कल से गूंजेगी शिव महापुराण की पावन गूंज, भव्य कलश यात्रा से होगा शुभारंभ

TV Bharatvarsh E Paper 01-09-2026

TV Bharatvarsh E Paper 27-08-2026

TV Bharatvarsh E Paper 26-08-2026

अपराध : फाँसी लगाकर युवक नें की आत्महत्या

। बारा सगवर थाना क्षेत्र के गांव पिथई खेड़ा में 22 वर्षीय युवक ने शुक्रवार की देर रात घर में रस्सी से लटककर जीवन लीला समाप्त कर ली सूचना पर शव पोस्टमार्टम हेतु भेजा गया है। पिथई खेड़ा निवासी जगतपाल का 22 वर्षीय पुत्र संदीप कुमार अपने पिता के साथ ही घर में रहता था। अपने बड़े भाई प्रदीप के साथ ट्रैक्टर चलाता था। शुक्रवार रात 9 बजे खाना खाने के बाद सन्दीप अपने कमरे में सोने चला गया रात में कमरे में खटपट की आवाज सुनकर घर पर में ही रहने वाली चचेरी बहन रात में उठी और संदीप के कमरे के किवांड अधखुले देखा तो कमरे में झांक कर देखा तो संदीप रस्सी से कुंडे से लटका था। रात में चीख पुकार सुनकर पास पड़ोस के लोग पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। घटना के बाद घर में मौजूद मां सुनीता देवी का रो रो कर बुरा हाल था। मौके पर पहुंची बारा सगवर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम भेजा है। थानाध्यक्ष धर्मेंद्र नाथ मिश्र ने बताया कि परिजनों द्वारा किसी तरह का आरोप नहीं लगाया गया है जांच में भी कोई बात विवाद की बात सामने नहीं आई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद अग्रिम कार्यवाही की जाएगी।