Advertisment

26 जनवरी 2026 से e paper tv भारतवर्ष पढ़े हर रोज

28th September 2026

BREAKING NEWS

TV Bharatvarsh E Paper 01-09-2026

TV Bharatvarsh E Paper 27-08-2026

TV Bharatvarsh E Paper 26-08-2026

TV Bharatvarsh E Paper 25-08-2026

TV Bharatvarsh E Paper 23-08-2026

अपराध : जहरीला पदार्थ खाने से युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम

पाटन, उन्नाव। बिहार थाना क्षेत्र के ग्राम नरेंद्रपुर, मजरा कल्याणपुर में एक 25 वर्षीय युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में जहरीला पदार्थ खाने से मौत हो गई। उपचार के दौरान जिला अस्पताल में युवक ने अंतिम सांस ली। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया है। मृतक आकाश पुत्र राम बहादुर जो चार भाइयों में सबसे छोटा था। परिजनों के अनुसार, बीते दिन किसी अज्ञात कारणवश आकाश ने जहरीला पदार्थ खा लिया था। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे तत्काल जिला अस्पताल ले गए, जहां मंगलवार को इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस अस्पताल पहुंची और शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है कि युवक ने यह कदम किन परिस्थितियों में उठाया। बताया गया कि आकाश के तीन बड़े भाईकृमिंटू रिकू और आशूकृतथा दो विवाहित बहनें अनीता और रूप हैं। आकाश की असमय मृत्यु से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव में मातम पसरा हुआ है, और हर किसी की जुबान पर बस एक ही सवाल हैकृआखिर ऐसा क्या हुआ जो जवान आकाश ने जीवन से मुंह मोड़ लिया?