अपराध : प्रेम प्रसंग में धोखा मिलने पर युवक ने खाया जहर, उपचार के दौरान हुई मौत
Mon, Apr 21, 2025
पाटन उन्नाव। प्रेम प्रसंग के चलते युवक ने जहरीला पदार्थ खा लिया जिसकी उपचार के दौरान हैलट अस्पताल में मौत हो गई सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम कराया तथा शव को पारिवारिक जनों को सौंप दिया। बिहार थाना क्षेत्र के ग्राम रामपुर खरही निवासी युवक दुर्गेश कुमार राजपूत पुत्र राम स्वरूप लोधी का गांव की ही एक लड़की से प्रेम प्रसंग चल रहा था युवक कई दिन पहले परदेस से लौट कर अपने गांव आया था सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार शहर से लौटने के बाद वह अपने घर न जाकर गांव में किसी और के घर में रुका था और प्यार में धोखा मिलने के चलते शनिवार को उसने जहर खा लिया हालत बिगड़ने पर परिवारिजन उसे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सुमेरपुर ले गए जहां से उसे चिंताजनक हालत में जिला अस्पताल रेफर - कर दिया गया जिला अस्पताल में स्थिति काबू में ना आने की दशा में उसे कानपुर के हैलट अस्पताल रेफर कर दिया गया जहां उपचार के दौरान उसकी रविवार को मृत्यु हो गई पारिवारिक जनों की सूचना पर पहुंची थाना बिहार पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम कराया तथा शव - को पारिवारिक जनों को सौंप दिया। बताया गया कि मृतक भाई बहन थे - और वह बड़ा था छोटी बह निधी व विकलांग माता-पिता सहित पारिवारिक - जनों का रो-रो कर बुरा हाल है।
अपराध : अवैध असलहा के साथ युवक गिरफ्तार
Sun, Apr 20, 2025
बीघापुर, उन्नाव। गश्त के दौरान पुलिस ने एक युवक को अवैध असलहा सहित जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार कर जेल भेज दिया कोतवाली बीघापुर थाना पुलिस क्षेत्र में शांति व्यवस्था रखने हेतु उच्च अधिकारियों के दिशा निर्देश के अनुसार क्षेत्र में भ्रमण के दौरान सैदपुर जाने वाले मार्ग के पास एक संधिक्त व्यक्ति को देखा व उस युवक को पुलिस ने अपनी हिरासत में ले कर तलाशी ली जिसके पास से एक अवैध तमंचा 12 बोर व एक जिंदा
कारतूस बरामद हुआ पूछताछ के दौरान उसने अपना नाम चंद्रशेखर सिंह उर्फ शेखर पुत्र श्री बृजेंद्र सिंह निवासी सैदपुर थाना बीघापुर आयु 28
बताया पुलिस ने अभियुक्त के विरुद्ध आयुष अधिनियम के तहत मुकदमा पंजीकृत कर जेल भेज दिया।
अपराध : असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती परीक्षा में धांधली का पर्दाफाश
Sun, Apr 20, 2025
लखनऊ एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती परीक्षा में धांधली का पर्दाफाश
STF ने पैसे लेकर अभ्यर्थियों को पास करवाने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान विनय पाल, बैजनाथ पाल और महबूब अली के रूप में हुई है
Stf द्वारा पकड़े गए अभियुक्तों के पास से 12 लाख रुपये एक कार व की दस्तावेज हुवे बरामद
Stf ने सभी आरोपियों को वेव मॉल के पीछे पॉलिटेक्निक के पास थाना विभूखण्ड लखनऊ से किया गिरफ्तार
एसटीएफ इस पूरे मामले की गहनता से जांच कर रही है एसटीएफ ने आरोपियों को विभूतिखंड थाने में जमा किया