: वाराणसी (IIT BHU) के छात्रा के साथ छेड़खानी। विरोध पर उतरे छात्र ।
Thu, Nov 2, 2023
वाराणसी उत्तर प्रदेश
आईआईटी बीएचयू (IIT BHU) में दोस्त संग घूम रही छात्रा के साथ छेड़खानी के बाद सैकड़ों छात्र गुस्से में है।
घटना के विरोध में छात्र बैनर और पोस्टर लेकर राजपूताना हॉस्टल पहुंचे और विरोध प्रदर्शन करने लगे।
छात्र कैंपस के अंदर छात्राओं की सुरक्षा को लेकर मांग कर रहे हैं।
आशंका जताई जा रही है कि बवाल बढ़ सकता है। दरअसल, आए दिन कैंपस में छात्राओं के साथ इस तरह की घटनाएं सामने आती हैं। इसी बात को लेकर छात्र-छात्राओं में आक्रोश है।
छात्रा के उतरवाए कपड़े
दरअसल, कैंपस के अंदर छात्राओं के साथ लगातार छेड़खानी के मामले सामने आ रहे हैं। बुधवार की रात भी एक छात्रा के साथ छेड़खानी की गई।
इसके बाद कैंपस का माहौल गर्माने लगा। जानकारी के अनुसार, आईआईटी बीएचयू कैंपस में दोस्त के साथ घूम रही छात्रा का शोषण किया गया।
उसके कपड़े उतारे, किस किया और उसका वीडियो भी बनाया गया। छात्रा कैंपस के हॉस्टल में ही रहती है। खाना खाने के बाद वह टहलने गई थी।
तभी बुलेट पर तीन लड़के आए और बंदूक की नोंक पर उसका शोषण किया। उन्होंने उसके दोस्त की पिटाई भी की।
: लालगंज कोतवाली क्षेत्र में हो रहा है अवैध खनन ।
Tue, Oct 31, 2023
रायबरेली ब्रेकिंग
तहसील लालगंज
लालगंज कोतवाली क्षेत्र के हल्का नंबर दो एक दर्जन से ज्यादा इलाकों में धड़ल्ले से खनन चल रहा है।
[video width="848" height="480" mp4="https://tvbharatvarsh.in/storage/2023/10/VID-20231031-WA001500.mp4"][/video]
प्रशासन अवैध खनन की रोकथाम के लिए जरा भी गंभीर नहीं है।
जिम्मेदार विभागों की कार्यशैली ऐसी है कि जैसे अवैध खनन को सिस्टम का पार्ट मान लिया गया हो।
[video width="848" height="480" mp4="https://tvbharatvarsh.in/storage/2023/10/VID-20231031-WA001510.mp4"][/video]
खनन माफिया को स्थानीय प्रशासन का मिल रहा संरक्षण।
खनन माफिया की माने तो पहले हलका इंचार्ज साहब लेते थे फीस अब थाने के एक साहब ले रहे हैं लंबी फीस ।
: ट्रैक्टर चलित आटा चक्की के फटने से 9 लोग हुए घायल 3 की हालत गंभीर ।।
Tue, Oct 31, 2023
ब्रेकिंग न्यूज
बीघापुर उन्नाव
मामला है नरपत खेड़ा पोस्ट इंदेमऊ का है जहा पर एक चक्की के फटने से 9 लोग घायल हो गए।
जानकारी के अनुसार ट्रैक्टर से चलने वाली आटा चक्की जो गांव में आकर आटा पीस रही थी अचानक फट गई जिससे आसपास खड़े 9 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए ।
बबलू पुत्र
सीताराम 25 वर्ष
अंकित पुत्र प्रेमशंकर 17 वर्ष
लालू पुत्र राजमोहन 35 वर्ष जो की चक्की चला रहा था गंभीर रूप से घायल हो गए ।
वही राजमोहन पुत्र नेकराम उम्र 65 वर्ष
मोहित पुत्र प्रेमचंद्र उम्र 17 वर्ष
विकास पुत्र सीताराम उम्र 18 वर्ष
सुरेंद्र पुत्र रामचंद्र उम्र 22 वर्ष
जितेंद्र पुत्र भगौती प्रसाद उम्र 40 वर्ष
वीरेंद्र पुत्र प्रेम शंकर उम्र 28 वर्ष भी घायल हो गए सभी घायलों को प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया ।
घटना इतनी भयावह थी कि पास लगी चारा मशीन का पहिया भी पत्थर के टकराने से टूट गया।