: जिलाधिकारी उन्नाव ने किया हर घर तिरंगा अभियान का शुभारंभ
Tue, Aug 2, 2022
उन्नाव उत्तर प्रदेश
आजादी के अमृत महोत्सवके तहत उर्जित उन्नाव गर्वित भारत के अंतर्गत हर घर तिरंगा रथ यात्रा का शुभारंभ जिलाधिकारी अपूर्वा दुबे ने विकास भवन सभागार उन्नाव से हरी झंडी दिखाकर किया रवाना।कार्यक्रम मे भगवंतनगर विधानसभा विधायक आशुतोष शुक्ल जी, उन्नाव S.P दिनेश त्रिपाठी जी,सदर विधायक पंकज गुप्ता जी, सफीपुर विधायक बंबालाल दिवाकर जी,पुरवा विधायक अनिल सिंह जी,मोहान विधायक ब्रजेश रावत जी m.l.c रामचंद्र प्रधान भी मौजूद रहे।
: उत्तर प्रदेश सरकार ने हाईकोर्ट में नये अधिवक्ताओं को दिया मौका।
Tue, Aug 2, 2022
लखनऊ उत्तर प्रदेश
उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने उच्च न्यायालय इलाहाबाद और उच्च न्यायालय की लखनऊ खंडपीठ में पुराने अधिवक्ताओं की छुट्टी कर दी तथा नए सरकारी अधिवक्ताओं की नियुक्ति (High Court appointed government lawyers) की है. शासकीय मामलों के निस्तारण को लेकर यह तैनाती हुई है. राज्यपाल आनंदी बेन पटेल (Governor Anandi Ben Patel) की मंजूरी के बाद उच्च न्यायालय प्रयागराज और उच्च न्यायालय की लखनऊ खंडपीठ में सरकारी वकीलों की नियुक्ति की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है. भाजपा से जुड़े अधिवक्ताओं को भी उच्च न्यायालय में सरकारी वकील के रूप में तैनाती प्रदान की गई है
: नवागत जिलाधिकारी अपुर्वा दुबे ने किया कलक्ट्रेट का निरीक्षण
Mon, Aug 1, 2022
उन्नाव उत्तर प्रदेश
उन्नाव जनपद की नवागत जिलाधिकारी अपूर्वा दुबे ने कलेक्ट्रेट का निरीक्षण किया उन्होंने कलेक्ट्रेट के सभी पटलों में स्वयं जाकर निरीक्षण किया और अपने अधीनस्थ कर्मचारियों की कार्यशैली एवं समस्याओं को भी समझने का प्रयास किया।कार्यालय में साफ सफाई का भी जायजा लिया ।जिलाधिकारी महोदया ने कार्यालय के सभी पटलों पर जाकर जहाँ उनके कामकाज का जायजा लिया वही जिलाधिकारी कार्यालय की पार्किंग भी देखी ।