Advertisment

26 जनवरी 2026 से e paper tv भारतवर्ष पढ़े हर रोज

15th April 2026

BREAKING NEWS

TV Bharatvarsh E Paper 15-04-2026

आई-पैक फाउंडर वीनेश चंदेल गिरफ्तार

सम्राट चौधरी बनेंगे पहले भाजपा मुख्यमंत्री, बदल गई सियासत की दिशा

अल-कायदा से जुड़े 3 आरोपी दोषी, उम्रकैद तक की सजा

₹3000 करोड़ पार कर बनी भारत की नंबर-1 फिल्म फ्रेंचाइजी

देवप्रयाग : देवप्रयाग में टला बड़ा हादसा चालक की सूझबूझ से टला हादसा

Munesh Kumar Shukla Sat, Feb 28, 2026

ऋषिकेश-बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर तोता घाटी के पास एक बड़ा सड़क हादसा होने से बाल-बाल टल गया। कर्णप्रयाग से हरिद्वार जा रही जीएमओयू की एक बस के अचानक ब्रेक फेल हो गए, जिससे यात्रियों में हड़कंप मच गया। चालक ने अदम्य साहस और सूझबूझ का परिचय देते हुए बस को गहरी खाई में गिरने से बचाने के लिए सड़क किनारे बने पिलर से टकरा दिया, जिससे बस रुक गई। इस साहसिक निर्णय से बस में सवार सभी 39 यात्रियों की जान बच गई।कर्णप्रयाग के सुंदर गांव निवासी बस चालक जयंती प्रसाद पुत्र भगवती प्रसाद ने बताया कि तोता घाटी की ढलान पर अचानक गाड़ी के ब्रेक ने काम करना बंद कर दिया था। उन्होंने बताया कि बस की रफ्तार को कम करने के लिए उन्होंने कई बार सड़क किनारे पड़ी मिट्टी और पत्थरों पर टायर चढ़ाकर रोकने की कोशिश की, लेकिन ढलान तेज होने के कारण बस नहीं रुकी। सामने मौत को देख उन्होंने साहस दिखाया और बस को सड़क किनारे बने सुरक्षा पिलर्स से भिड़ा दिया। यदि बस पिलर से न टकराती तो वह अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर सकती थी। तोता घाटी का यह क्षेत्र दुर्घटना के लिहाज से पूर्व में भी अति संवेदनशील रहा है।बछेलीखाल चौकी प्रभारी दीपक लिंगवाल ने जानकारी दी कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई थी। टक्कर के कारण बस में सवार पांच यात्रियों को हल्की चोटें आई हैं, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद ऋषिकेश भेज दिया गया है। बस में सवार शेष सभी यात्री सुरक्षित हैं और उन्हें अन्य वाहनों के माध्यम से उनको गंतव्य की ओर रवाना कर दिया गया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और वाहन की तकनीकी जांच भी कराई जा रही है।

विज्ञापन

जरूरी खबरें