अमित शाह : सात मार्च को हरिद्वार आएंगे अमित शाह
Munesh Kumar Shukla Tue, Feb 17, 2026
मंगलवार को अमित शाह के प्रस्तावित दौरे को लेकर मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन, डीजीपी दीपम सेठ, गृह सचिव शैलेश बंगोली, गढ़वाल मंडल आयुक्त विनय शंकर पांडे ने अधिकारियों के साथ हरिद्वार के बैरागी कैंप का स्थलीय निरीक्षण किया। अधिकारियों ने सुरक्षा व अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया।इसके बाद मुख्य सचिव ने डामकाेठी में अधिकारियों की बैठक लेकर दिशा-निर्देश दिए। इस मौके पर आईजी गढ़वाल राजीव स्वरूप, आईजी योगेंद्र सिंह रावत, मेलाधिकारी सोनिका, जिलाधिकारी मयूर दीक्षित, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह भुल्लर, महानिदेशक सूचना बंसीधर तिवारी, एमडी सिडकुल सौरभ गहरवार, पुलिस उप महानिरीक्षक अपराध और कानून व्यवस्था धीरेंद्र सिंह गुंज्याल, मुख्य विकास अधिकारी डॉ.ललित नारायण मिश्रा, अपर निर्देशक सूचना आशीष त्रिपाठी, अपर जिलाधिकारी पीआर चौहान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन