Advertisment

26 जनवरी 2026 से e paper tv भारतवर्ष पढ़े हर रोज

20th September 2026

BREAKING NEWS

TV Bharatvarsh E Paper 01-09-2026

TV Bharatvarsh E Paper 27-08-2026

TV Bharatvarsh E Paper 26-08-2026

TV Bharatvarsh E Paper 25-08-2026

TV Bharatvarsh E Paper 23-08-2026

दिल्ली–देहरादून नेशनल : ‘ये सड़क मुस्लिमों के लिए नहीं’ लिखने का मामला: दो युवतियां और एक युवक गिरफ्तार

Munesh Kumar Shukla Sat, Mar 14, 2026

दिल्ली–देहरादून नेशनल हाईवे पर भड़काऊ संदेश लिखने के मामले में उत्तर प्रदेश पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए देहरादून की दो युवतियों और एक युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आरोप है कि इन लोगों ने हाईवे पर ‘ये सड़क मुसलमानों के लिए नहीं है’ लिखकर सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश की थी।

पुलिस के अनुसार, यह मामला सामने आने के बाद वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गई थीं। इसके बाद प्रशासन हरकत में आया और जांच शुरू की गई। जांच के आधार पर पुलिस ने देहरादून निवासी दो महिलाओं और एक युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पर्याप्त साक्ष्य मिलने के बाद तीनों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।

गिरफ्तारी के बाद एक महिला आरोपी ने मीडिया से बातचीत में कहा कि उन्होंने कोई गलत काम नहीं किया है। उनका कहना था कि वे अपने धर्म के लिए खड़ी हैं और अगर जरूरत पड़ी तो “सनातन के लिए 10 बार जेल जाने को भी तैयार हैं।”

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि इस तरह के भड़काऊ संदेश लिखना कानूनन अपराध है और इससे समाज में तनाव फैल सकता है। इसलिए मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की गई है।

फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और यह भी पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि इस घटना में और कौन-कौन लोग शामिल थे। वहीं प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि सोशल मीडिया पर अफवाहें या भड़काऊ सामग्री साझा करने से बचें, ताकि क्षेत्र में शांति और सौहार्द बना रहे।