Advertisment

26 जनवरी 2026 से e paper tv भारतवर्ष पढ़े हर रोज

19th September 2026

BREAKING NEWS

TV Bharatvarsh E Paper 01-09-2026

TV Bharatvarsh E Paper 27-08-2026

TV Bharatvarsh E Paper 26-08-2026

TV Bharatvarsh E Paper 25-08-2026

TV Bharatvarsh E Paper 23-08-2026

राहुल गांधी के फर्जी PA बनकर ठगी मामला : गणेश गोदियाल ने उठाए सवाल, साजिश की जांच की मांग

Munesh Kumar Shukla Wed, May 6, 2026

उत्तराखंड में राहुल गांधी के फर्जी निजी सहायक (PA) बनकर 25 लाख रुपये की ठगी के मामले ने सियासी हलचल बढ़ा दी है। इस प्रकरण में उत्तराखंड कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए पुलिस से पूरे मामले की निष्पक्ष और गहन जांच की मांग की है।

देहरादून में मीडिया से बातचीत के दौरान गोदियाल भावुक नजर आए। उन्होंने आरोप लगाया कि उनकी छवि खराब करने और उन्हें पद से हटाने के लिए राजनीतिक साजिश रची जा रही है। उन्होंने बताया कि पिछले डेढ़-दो महीनों से उनके खिलाफ लगातार अफवाहें फैलाई जा रही थीं, जिससे वह मानसिक रूप से काफी परेशान रहे। गोदियाल ने यह भी स्वीकार किया कि आरोपी का फोन उनके पास भी आया था और शुरुआत में वह उसकी बातों में आ गए थे, लेकिन जब उसने ‘सेटलमेंट’ की बात की तो उन्हें शक हुआ।

इस मामले पर सामाजिक कार्यकर्ता भावना पांडेय ने भी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने दावा किया कि आरोपी गौरव कुमार ने गोदियाल के अलावा हरीश रावत और हरक सिंह रावत से भी संपर्क करने की कोशिश की थी। हालांकि, हरीश रावत पहले ही ऐसे किसी संपर्क से इनकार कर चुके हैं।

वहीं, हरक सिंह रावत ने कहा कि यह कोई अकेला मामला नहीं है, बल्कि इसके पीछे एक संगठित गिरोह सक्रिय हो सकता है। उन्होंने पुलिस से पूरे नेटवर्क की गहराई से जांच कर सच्चाई सामने लाने की मांग की।

इस बीच, देहरादून के SSP प्रमेंद्र डोबाल ने जानकारी दी कि मुख्य आरोपी गौरव कुमार के साथ कई अन्य लोग भी इस गिरोह में शामिल हैं। पुलिस और एसओजी की टीमें अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी हैं और जल्द ही और खुलासे होने की संभावना है।

दरअसल, इस मामले में आरोपी ने खुद को राहुल गांधी का PA बताकर भावना पांडेय से उत्तराखंड कांग्रेस अध्यक्ष पद दिलाने के नाम पर 25 लाख रुपये की ठगी की थी। फिलहाल पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच जारी है।