Advertisment

26 जनवरी 2026 से e paper tv भारतवर्ष पढ़े हर रोज

30th September 2026

BREAKING NEWS

TV Bharatvarsh E Paper 01-09-2026

TV Bharatvarsh E Paper 27-08-2026

TV Bharatvarsh E Paper 26-08-2026

TV Bharatvarsh E Paper 25-08-2026

TV Bharatvarsh E Paper 23-08-2026

देहरादून : पांच हजार रिश्वत लेते सांख्यिकी विभाग के अधिकारी गिरफ्तार

Munesh Kumar Shukla Fri, Feb 27, 2026

शिकायतकर्ता एक टैक्स एडवोकेट ने सीबीआई को भेजी शिकायत में बताया था कि वह अपने क्लाइंट की कंपनी के टैक्स से जुड़े काम देखते हैं। शिकायत के अनुसार, उनके क्लाइंट की कंपनी बीएस इंडस्ट्रीज को एनुअल सर्वे ऑफ इंडस्ट्रीज (एएसआई) की वार्षिक रिटर्न दाखिल करना थी। यह काम सांख्यिकी विभाग के माध्यम से किया जाता है।आरोप है कि देहरादून स्थित नेशनल स्टेटिस्टिकल ऑफिस के सीनियर ऑफिसर संजय कुमार ने रिटर्न तैयार करने और जमा कराने के बदले पांच हजार रुपये रिश्वत मांगी। शिकायतकर्ता के मुताबिक अधिकारी ने उन्हें व्हाट्सएप पर एक मोबाइल नंबर भेजकर उस नंबर पर यूपीआई से पैसे ट्रांसफर करने के लिए कहा था।शिकायत मिलने के बाद सीबीआई ने मामले की गोपनीय जांच की। प्रारंभिक जांच में रिश्वत मांगने की बात सही पाए जाने पर अधिकारी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया गया। इसके बाद सीबीआई टीम ने आरोपी अधिकारी को ट्रैप कर रंगेहाथ रिश्वत लेते पकड़ लिया।