: उत्तरकाशी में मजदूरों को सुरंग से निकालने का प्लान हुआ फेल।
admin Mon, Nov 27, 2023
उत्तराखंड के उत्तरकाशी में मजदूरों को बचाने का काम 16वें दिन भी जारी है। सुरंग के अंदर बीते 16 दिनों से 41 मजदूर फंसे हुए हैं।
उन्हें सुरक्षित बाहर निकालने के लिए सरकारें निरंतर प्रयास कर रही हैं। बीते दिन यानी रविवार से वहां वर्टिकल ड्रिलिंग पर भी काम शुरू किया गया है।
NHIDCL के एमडी महमूद अहमद, SDRF के नोडल अधिकारी नरेश खेरवाल और उत्तराखंड सरकार के सचिव नीरज खेरवाल ने इस पूरे रेस्क्यू ऑपरेशन पर जानकारी दी।
अधिकारियों के मुताबिक हॉरिजॉन्टल ड्रिलिंग के दौरान सुरंग में जो मशीन के पार्ट्स फंस गए थे, उन हिस्सों को हटा दिया गया है।
लेकिन ऑगर मशीन का हेड अभी भी पाइपलाइन में फंसा हुआ है। इन क्षतिग्रस्त हिस्सों को काटने के बाद पाइप को धकेला जा सकता है।
जानकारी के मुताबिक 3 मीटर पाइप का इस्तेमाल पहले ही किया जा चुका है। अब हॉरिजॉन्टल ड्रिलिंग वाले रास्ते को 'रैट माइनिंग' के जरिए खोला जाएगा।
विज्ञापन