Advertisment

26 जनवरी 2026 से e paper tv भारतवर्ष पढ़े हर रोज

28th June 2026

BREAKING NEWS

TV Bharatvarsh E Paper 28-06-2026

TV Bharatvarsh E Paper 27-06-2026

TV Bharatvarsh E Paper 26-06-2026

विदेश मंत्रालय के बयान से छिड़ी नई बहस

पिता ने मंगेतर के परिवार पर भी लगाए गंभीर आरोप

देहरादून : शिक्षा निदेशक के दफ्तर में हंगामा,उमेश शर्मा काऊ पर मारपीट और तोड़फोड़ का आरोप

Munesh Kumar Shukla Sat, Feb 21, 2026

राजधानी देहरादून में उस समय हड़कंप मच गया जब भाजपा विधायक उमेश शर्मा काऊ पर अपने समर्थकों के साथ शिक्षा निदेशक के कार्यालय में घुसकर मारपीट और तोड़फोड़ करने का आरोप लगा। घटना में शिक्षा निदेशक अजय कुमार नौडियाल के सिर पर गहरी चोट आने की सूचना है।जानकारी के अनुसार, विधायक अपने कुछ समर्थकों के साथ किसी मामले को लेकर शिक्षा विभाग पहुंचे थे। इसी दौरान शिक्षा निदेशक और विधायक के बीच तीखी बहस हो गई, जो देखते ही देखते विवाद में बदल गई। आरोप है कि विवाद के बाद दफ्तर में तोड़फोड़ की गई और हाथापाई भी हुई। इस दौरान शिक्षा निदेशक को गंभीर चोट लगी, जिसके बाद उन्हें उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया।घटना के बाद शिक्षा विभाग के कर्मचारियों में रोष व्याप्त है। अधिकारियों और कर्मचारी संगठनों ने घटना की निंदा करते हुए दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। वहीं, पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और कार्यालय परिसर के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।उधर, विधायक पक्ष की ओर से अभी तक आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। मामले ने राजनीतिक तूल पकड़ लिया है और विपक्ष ने सरकार पर कानून-व्यवस्था बनाए रखने में विफल रहने का आरोप लगाया है।पुलिस का कहना है कि शिकायत मिलने के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी और जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।