Advertisment

26 जनवरी 2026 से e paper tv भारतवर्ष पढ़े हर रोज

22nd September 2026

BREAKING NEWS

TV Bharatvarsh E Paper 01-09-2026

TV Bharatvarsh E Paper 27-08-2026

TV Bharatvarsh E Paper 26-08-2026

TV Bharatvarsh E Paper 25-08-2026

TV Bharatvarsh E Paper 23-08-2026

अभय सिंह : शादी के बाद पहली बार झज्जर पहुंचे अभय सिंह

Munesh Kumar Shukla Mon, Apr 6, 2026

हरियाणा के झज्जर में उस समय अलग ही माहौल देखने को मिला, जब अभय सिंह अपनी पत्नी प्रीतिका के साथ पहली बार शादी के बाद अपने पैतृक जिले पहुंचे। वे बैंक खाते की केवाईसी अपडेट कराने के लिए तहसील परिसर आए थे, लेकिन उनकी मौजूदगी ने इसे एक छोटे आयोजन जैसा बना दिया।

तहसील पहुंचने के बाद अभय सिंह अपने पिता, जो पेशे से वकील हैं, के चैंबर में कुछ देर रुके। इसी दौरान मीडिया से उनकी बातचीत हुई। जैसे ही लोगों को उनके आने की जानकारी मिली, चैंबर के बाहर लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई। कई लोग उनके साथ सेल्फी लेने के लिए उत्साहित नजर आए, वहीं कुछ पुराने परिचितों ने उनसे मुलाकात कर पुरानी यादें भी ताजा कीं।

जानकारी के मुताबिक, अभय सिंह ने 15 फरवरी 2026 को हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला में प्रीतिका के साथ शादी की थी। इसके बाद 19 फरवरी को दोनों ने कोर्ट मैरिज भी की। शादी के बाद वे हिमाचल में ही रह रहे थे और अब पहली बार अपने गृह जिले पहुंचे हैं।

अभय सिंह ने बताया कि उनकी पत्नी प्रीतिका बेंगलुरु की रहने वाली हैं और दोनों एक साझा विजन पर काम कर रहे हैं। जब उनसे माता-पिता से मिलने के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने कहा कि वे जरूर मिलेंगे, लेकिन जीवन में कभी-कभी बड़े लक्ष्यों के लिए छोटे फैसले लेने पड़ते हैं।