Advertisment

26 जनवरी 2026 से e paper tv भारतवर्ष पढ़े हर रोज

12th November 2026

BREAKING NEWS

इनर व्हील क्लब एवं रोटरी क्लब उन्नाव के द्वारा संयुक्त रूप से किया गया 'उम्मीद की दिवाली' एक भव्य प्रदर्शनी का आयोजन।

बीघापुर के गौरी में कल से गूंजेगी शिव महापुराण की पावन गूंज, भव्य कलश यात्रा से होगा शुभारंभ

TV Bharatvarsh E Paper 01-09-2026

TV Bharatvarsh E Paper 27-08-2026

TV Bharatvarsh E Paper 26-08-2026

: एक्ट्रेस राखी सावंत की मां का हुआ निधन राखी सावंत पर टूटा दुखों का पहाड़,

admin Sat, Jan 28, 2023

राखी सावंत की मां जया भेदा (Jaya Bheda) का निधन हो गया है. उन्हें मुंबई के क्रिटीकेयर हॉस्पिटल में एडमिट किया गया था. एक्ट्रेस ने कुछ समय पहले एक वीडियो पोस्ट कर इस बात का खुलासा किया था कि उनकी मां की तबीयत ठीक नहीं है. [gallery ids="1783"] राखी की मां ब्रेन ट्यूमर से पीड़ित थीं और राखी ने इस बात की जानकारी देते हुए कहा था कि यह ट्यूमर उनके फेफड़ों में फैल गया है. उन्होंने अपने फैंस से उनकी मां के लिए प्रार्थना करने का अनुरोध किया था. हालांकि अब राखी की मां ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया है. आपको बता दें, पिछले कुछ सालों से राखी की मां ट्यूमर से परेशान थीं. इस दौरान सलमान खान के साथ कई सेलिब्रिटीज ने उन्हें मदद भी की थी. इस बारे में राखी ने खुद जानकारी दी थी. अपनी मां को लेकर कई बार राखी को भावुक होते हुए देखा गया था. राखी की दोस्त ने भी किया कंफर्म राखी सावंत की टीम के साथ उनकी दोस्त राजश्री मोरे ने भी इस बात की पुष्टि की है. दरअसल राजश्री राखी के साथ उनकी मां को देखने अस्पताल आईं थी. उन्होंने कहा कि जब वे राखी की मां को देखने उनके वार्ड में गईं, तब मॉनिटर फ्लूक्च्यूट हो रहा था. आधे घंटे में डॉक्टर ने ये घोषित किया कि उनका निधन हो गया है. राखी की मां के पार्थिव शरीर को जुहू के क्रिटिकेयर से कूपर अस्पताल ले जाया जाएगा. फिर सुबह उनका अंतिम संस्कार किए जाएगा.