दिल्ली में ‘पावर वेडिंग’ : रजत शर्मा की बेटी की शादी में पीएम से लेकर बॉलीवुड सितारों तक जुटीं दिग्गज हस्तियां
Munesh Kumar Shukla Sun, Apr 5, 2026
रजत शर्मा की बेटी दिशा का विवाह एम.जे. सुदर्शन के साथ दिल्ली में बेहद भव्य अंदाज में संपन्न हुआ। राजधानी में आयोजित इस हाई-प्रोफाइल शादी समारोह में देश की राजनीति, फिल्म और आध्यात्मिक जगत की कई बड़ी हस्तियों ने शिरकत की।
समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी पहुंचे और नवविवाहित जोड़े को नई जिंदगी की शुरुआत के लिए आशीर्वाद दिया। उनके अलावा कई राज्यों के मुख्यमंत्री—योगी आदित्यनाथ, देवेंद्र फडणवीस, मोहन यादव, भूपेंद्र पटेल, पुष्कर सिंह धामी और भजनलाल शर्मा—ने भी समारोह में शामिल होकर शुभकामनाएं दीं।
केंद्रीय मंत्रियों में राजनाथ सिंह, एस. जयशंकर, नितिन गडकरी, अश्विनी वैष्णव और चिराग पासवान समेत कई नेता मौजूद रहे। विपक्ष के नेताओं में अखिलेश यादव, डिंपल यादव, उमर अब्दुल्ला, सचिन पायलट और गुलाम नबी आजाद भी समारोह में पहुंचे।
फिल्म जगत से शाहरुख खान, सलमान खान, जया बच्चन, सोनू निगम, जैकी श्रॉफ और उदित नारायण जैसे सितारों ने शिरकत की। वहीं मीका सिंह और दलेर मेहंदी ने भी कार्यक्रम में मौजूदगी दर्ज कराई।
आध्यात्मिक जगत से स्वामी रामदेव और धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री सहित कई प्रमुख हस्तियों ने नवदंपति को आशीर्वाद दिया। इसके अलावा कपिल शर्मा और कुमार विश्वास भी इस खास मौके पर नजर आए।
दिल्ली के नेशनल स्टेडियम में आयोजित इस समारोह की खासियत दो अलग-अलग संस्कृतियों का सुंदर संगम रहा। ‘फॉर्मल’ थीम पर आधारित इस शादी ने अपने भव्य आयोजन और सितारों की मौजूदगी से सभी का ध्यान खींचा।
विज्ञापन