Advertisment

26 जनवरी 2026 से e paper tv भारतवर्ष पढ़े हर रोज

11th March 2026

BREAKING NEWS

TV Bharatvarsh E Paper 12-03-2026

ब्रेन डेड’ बताकर घर भेजा,एंबुलेंस के झटके से लौटी सांसें

मेट्रो स्टेशन पर एक्स-रे स्कैन में पकड़ा लाखों का सोना दो युवक हिरासत में

हनुमान चालीसा बजाने पर हमला, परिवार के कई लोग घायल

पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले के खर्चे देख सब हैरान

उत्तर प्रदेश : पकौड़ी लेने गया पति, लौटकर देखा तो बस से गायब थी पत्नी

Munesh Kumar Shukla Tue, Mar 10, 2026

उत्तर प्रदेश के अमरोहा जिले से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां शादी के महज चार महीने बाद ही एक विवाहिता अपने पति को बस में छोड़कर रहस्यमय तरीके से गायब हो गई। घटना के बाद पति और उसके परिवार में हड़कंप मच गया है।

जानकारी के अनुसार अमरोहा जिले के देहात थाना क्षेत्र के एक युवक की शादी चार महीने पहले रामपुर जिले के सैफनी थाना क्षेत्र की एक युवती से हुई थी। होली का त्योहार मनाने के लिए युवती अपने मायके सैफनी आई हुई थी। सोमवार सुबह उसका पति उसे वापस घर ले जाने के लिए सैफनी पहुंचा।

दोनों पहले बस से बिलारी पहुंचे और दोपहर में बिलारी बस स्टैंड से मुरादाबाद जाने के लिए रोडवेज बस में बैठ गए। इसी दौरान विवाहिता ने अपने पति को बस स्टैंड के पास कैंटीन से पकौड़ी और पानी की बोतल लाने के लिए भेजा। उसने पति से कहा कि पकौड़ी अपने सामने गर्म कराकर लाना।

पति जब पकौड़ी लेकर बस में लौटा तो उसकी पत्नी सीट पर नहीं थी। उसने तुरंत पत्नी को फोन किया, लेकिन उसका मोबाइल स्विच ऑफ मिला। बस में मौजूद यात्रियों ने बताया कि महिला किसी से मोबाइल पर बात करते हुए बस से नीचे उतर गई थी।

स्थानीय लोगों के बीच चर्चा है कि युवती का शादी से पहले अपने गांव के एक युवक से प्रेम संबंध था। आशंका जताई जा रही है कि वह अपने प्रेमी के साथ चली गई। हालांकि पुलिस का कहना है कि अभी तक इस मामले में कोई लिखित शिकायत नहीं मिली है।

विज्ञापन

जरूरी खबरें