Advertisment

26 जनवरी 2026 से e paper tv भारतवर्ष पढ़े हर रोज

22nd November 2026

BREAKING NEWS

इनर व्हील क्लब एवं रोटरी क्लब उन्नाव के द्वारा संयुक्त रूप से किया गया 'उम्मीद की दिवाली' एक भव्य प्रदर्शनी का आयोजन।

बीघापुर के गौरी में कल से गूंजेगी शिव महापुराण की पावन गूंज, भव्य कलश यात्रा से होगा शुभारंभ

TV Bharatvarsh E Paper 01-09-2026

TV Bharatvarsh E Paper 27-08-2026

TV Bharatvarsh E Paper 26-08-2026

: गाजा में हमास और लेबनान में हिज्बुल्ला के ठिकानों पर इजरायल की बमबारी जारी।

admin Mon, Oct 23, 2023

गाजा पट्टी
हमास के साथ साथ अब इजरायल ने लेबनान में हिज्बुल्ला के ठिकानों को निशाना बनाना शुरू कर दिया है।
इजरायल ने गाजा में हमास और दक्षिणी लेबनान में हिज्बुल्ला के ठिकानों पर हमला किया।
इस हमले में लेबनान में हिज्बुल्ला कमांडर मारा गया।
हिज्बुल्ला से संबंधित अल-मनार टीवी ने ये दावा किया।
इससे पहले इजरायल ने हमास के तोपची डिप्टी कमांडर मुहम्मद कटमश को मार गिराया था।
इजरायल का गाजा पट्टी और लेबनान में हवाई हमला जारी  ।
गाजा पट्टी में हमास के ठिकानों पर इजरायली बमबारी जारी है।
इजरायल के हमलों में अब तक 4,651 फिलिस्तीनियों की मौत हो चुकी है। जबकि 14 हजार से ज्यादा लोग जख्मी हैं।
उधर, लेबनान में भी इजरायल हिज्बुल्ला के ठिकानों परल लगातार हमला कर रहा है।
इजरायल ने सोमवार को हिज्बुल्ला के दो ठिकानों पर बमबारी की।
  1. इजरायली सेना के मुताबिक, इन ठिकानों से हिज्बुल्ला के आतंकी इजरायल पर एंटी-टैंक मिसाइल और रॉकेट लॉन्च करने की साजिश रच रहे थे। वहीं, 7 अक्टूबर को हमास द्वारा इजरायल पर किए हमलों में अब तक लगभग 1400 लोगों की मौत हुई है।