Advertisment

26 जनवरी 2026 से e paper tv भारतवर्ष पढ़े हर रोज

5th September 2026

BREAKING NEWS

TV Bharatvarsh E Paper 01-09-2026

TV Bharatvarsh E Paper 27-08-2026

TV Bharatvarsh E Paper 26-08-2026

TV Bharatvarsh E Paper 25-08-2026

TV Bharatvarsh E Paper 23-08-2026

24 साल के उज्ज्वल की सफलता : 4 महीने में खड़ा किया 1 करोड़ का ‘LinkPlease’ स्टार्टअप

Munesh Kumar Shukla Tue, Apr 21, 2026

आज के डिजिटल दौर में जहां कई स्टार्टअप्स लंबा समय लेते हैं, वहीं 24 वर्षीय उद्यमी उज्ज्वल ने महज चार महीने में 1 करोड़ रुपये का स्टार्टअप खड़ा कर मिसाल पेश की है। उनका प्लेटफॉर्म LinkPlease कंटेंट क्रिएटर्स की एक बड़ी समस्या—डायरेक्ट मैसेज (DM) का समय पर जवाब न दे पाने—का समाधान करता है।

उज्ज्वल ने बताया कि उन्हें इस स्टार्टअप का आइडिया तब आया जब उन्होंने देखा कि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स और मार्केटिंग कंपनियां आने वाले भारी संख्या में मैसेज का समय पर जवाब नहीं दे पातीं। इसी गैप को पहचानकर उन्होंने एक ऑटोमेशन टूल तैयार किया, जो मैसेज का स्वतः जवाब देने में मदद करता है।

ऑटोमेशन प्लेटफॉर्म ऐसे सॉफ्टवेयर होते हैं, जो बार-बार होने वाले कामों को खुद ही पूरा कर देते हैं। खासतौर पर कंटेंट क्रिएटर्स, बिजनेस और ई-कॉमर्स के लिए यह बेहद उपयोगी साबित हो रहे हैं।

उज्ज्वल ने शुरुआत में इस प्लेटफॉर्म को मुफ्त में लॉन्च किया और यूजर्स से मिले फीडबैक के आधार पर लगातार सुधार करते गए। धीरे-धीरे इस प्लेटफॉर्म पर 10,000 से ज्यादा क्रिएटर्स जुड़ गए, जिससे इसकी लोकप्रियता तेजी से बढ़ी।

अब उज्ज्वल का लक्ष्य इस स्टार्टअप को 1 करोड़ से बढ़ाकर 10 करोड़ रुपये तक पहुंचाने का है। उनका मानना है कि बिना बड़ी फंडिंग और टीम के भी सफलता हासिल की जा सकती है, बशर्ते समस्या को सही तरीके से समझकर उसका प्रभावी समाधान दिया जाए।