Advertisment

26 जनवरी 2026 से e paper tv भारतवर्ष पढ़े हर रोज

12th July 2026

BREAKING NEWS

TV Bharatvarsh E Paper 12-07-2026

TV Bharatvarsh E Paper 11-07-2026

TV Bharatvarsh E Paper 10-07-2026

TV Bharatvarsh E Paper 09-07-2026

TV Bharatvarsh E Paper 08-07-2026

WhatsApp : WhatsApp पर मस्क-डुरोव का बड़ा हमला! ‘प्राइवेसी नहीं, धोखा’

Munesh Kumar Shukla Fri, Apr 10, 2026

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X के मालिक इलॉन मस्क और Telegram के CEO पावेल डुरोव ने WhatsApp की प्राइवेसी को लेकर गंभीर सवाल उठाए हैं। मस्क ने साफ कहा कि WhatsApp पर भरोसा नहीं किया जा सकता, जबकि डुरोव ने इसे इतिहास का सबसे बड़ा “एन्क्रिप्शन फ्रॉड” बताया।

यह विवाद उस समय और बढ़ गया जब अमेरिका में WhatsApp के खिलाफ एक क्लास एक्शन मुकदमा दायर किया गया। यह याचिका ब्रायन वाई. शीराजी और निदा सैमसन नाम के दो यूजर्स ने कैलिफोर्निया की फेडरल कोर्ट में दाखिल की है।

मुकदमे में Meta Platforms और Accenture को पक्षकार बनाया गया है। आरोप है कि WhatsApp यूजर्स के मैसेज को इंटरसेप्ट कर तीसरी पार्टियों के साथ शेयर करता है, जबकि कंपनी ‘एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन’ का दावा करती है।

इलॉन मस्क ने X पर पोस्ट कर लोगों से X चैट इस्तेमाल करने की अपील की और इसे “असली प्राइवेसी” वाला प्लेटफॉर्म बताया। वहीं, पावेल डुरोव ने कहा कि WhatsApp अरबों यूजर्स को गुमराह कर रहा है।

इन आरोपों पर Meta ने सफाई देते हुए कहा कि सभी दावे पूरी तरह झूठे और बेबुनियाद हैं। कंपनी का कहना है कि WhatsApp पिछले कई सालों से सुरक्षित Signal Protocol का इस्तेमाल कर रहा है, जिससे मैसेज केवल भेजने और पाने वाले ही पढ़ सकते हैं।

गौरतलब है कि इलॉन मस्क और मार्क जुकरबर्ग के बीच टकराव पहले से ही जारी है। Twitter (अब X) की खरीद के बाद Meta ने Threads लॉन्च किया था, वहीं मस्क ने कई बार Meta के प्रोडक्ट्स पर सवाल उठाए हैं, यहां तक कि ‘केज फाइट’ जैसी चुनौती भी दे चुके हैं।