Advertisment

26 जनवरी 2026 से e paper tv भारतवर्ष पढ़े हर रोज

11th March 2026

BREAKING NEWS

TV Bharatvarsh E Paper 12-03-2026

ब्रेन डेड’ बताकर घर भेजा,एंबुलेंस के झटके से लौटी सांसें

मेट्रो स्टेशन पर एक्स-रे स्कैन में पकड़ा लाखों का सोना दो युवक हिरासत में

हनुमान चालीसा बजाने पर हमला, परिवार के कई लोग घायल

पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले के खर्चे देख सब हैरान

उत्तर प्रदेश : ब्रेन डेड’ बताकर घर भेजा,एंबुलेंस के झटके से लौटी सांसें

Munesh Kumar Shukla Wed, Mar 11, 2026

उत्तर प्रदेश के पीलीभीत से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक महिला को डॉक्टरों ने ब्रेन डेड घोषित कर घर ले जाने की सलाह दे दी थी, लेकिन रास्ते में एंबुलेंस के एक झटके से उसकी सांसें फिर चलने लगीं। बाद में दूसरे अस्पताल में इलाज के बाद महिला पूरी तरह स्वस्थ होकर घर लौट आई है।

मामला शहर कोतवाली क्षेत्र का है। यहां रहने वाले कुलदीप शुक्ला की पत्नी विनीता शुक्ला (50) 22 फरवरी को घर का काम करते समय अचानक बेहोश होकर गिर पड़ीं। विनीता जिला अदालत में वरिष्ठ सहायक के पद पर कार्यरत हैं। परिजन उन्हें तुरंत इलाज के लिए बरेली के एक निजी अस्पताल लेकर पहुंचे।

अस्पताल में डॉक्टरों ने विनीता को वेंटिलेटर पर रखा, लेकिन दो दिन तक कोई प्रतिक्रिया न मिलने पर उन्हें ‘ब्रेन डेड’ जैसी स्थिति बताते हुए घर ले जाने की सलाह दे दी। डॉक्टरों के इस जवाब के बाद परिवार ने भारी मन से उन्हें एंबुलेंस से वापस पीलीभीत ले जाने का फैसला किया।

पति कुलदीप शुक्ला के अनुसार 24 फरवरी को वे एंबुलेंस से लौट रहे थे। तभी बरेली-हरिद्वार नेशनल हाईवे पर सड़क के एक गड्ढे से गुजरते समय एंबुलेंस को तेज झटका लगा। झटका लगते ही विनीता के शरीर में हलचल होने लगी और उनकी सांसें चलने लगीं।

यह देखकर परिजन घबरा गए और तुरंत उन्हें पास के दूसरे अस्पताल में भर्ती कराया। वहां डॉक्टरों ने उनका इलाज शुरू किया। करीब 13 दिनों तक चले इलाज के बाद विनीता की हालत में सुधार हुआ और अब वह पूरी तरह स्वस्थ होकर अपने घर लौट आई हैं।

इस घटना के बाद परिजनों ने राहत की सांस ली है, वहीं यह मामला इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है। कई लोग इसे चमत्कार मान रहे हैं।

विज्ञापन

जरूरी खबरें