Advertisment

26 जनवरी 2026 से e paper tv भारतवर्ष पढ़े हर रोज

28th July 2026

BREAKING NEWS

TV Bharatvarsh E Paper 28-07-2026

लाइकी लाइका' में आएंगी नजर

बिना परीक्षा मिलेगा मौका

सीमावर्ती गांवों के अनुभव सुने

बातचीत से समाधान को दी प्राथमिकता

प्रतापगढ़ : दहेज, हमले और ब्लैकमेलिंग के गंभीर आरोप, दामाद के खिलाफ FIR दर्ज

Munesh Kumar Shukla Mon, Mar 23, 2026

उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ से एक हाई-प्रोफाइल पारिवारिक विवाद का मामला सामने आया है, जिसमें दिव्या ओझा के पिता निशाकांत ओझा ने अपने दामाद अनुपम मिश्रा के खिलाफ महिला थाने में एफआईआर दर्ज कराई है। हालांकि, यह मामला केवल पारिवारिक विवाद तक सीमित नहीं है, बल्कि इसमें दहेज, हिंसा और ब्लैकमेलिंग जैसे गंभीर आरोप शामिल हैं।

तहरीर के अनुसार, शादी से पहले ही 20 करोड़ रुपये और लग्जरी गाड़ियों की मांग की जाने लगी थी। सगाई से लेकर शादी तक करीब 28 लाख रुपये नकद, 40 लाख के जेवर और 7 लाख का अन्य सामान दिया गया, लेकिन इसके बावजूद मांगें जारी रहीं।

आरोप है कि 7 दिसंबर 2025 की रात अनुपम मिश्रा और उनकी मां ने मिलकर दिव्या ओझा पर जानलेवा हमला किया। उनके गले को दबाने की कोशिश की गई और सिर व पीठ पर गंभीर चोटें आईं। शिकायतकर्ता पिता ने पुलिस को ऑडियो रिकॉर्डिंग और मेडिकल रिपोर्ट जैसे सबूत भी सौंपे हैं।

बताया जा रहा है कि दिव्या ओझा, जो वर्तमान में चंदौली की सदर तहसील में एसडीएम के पद पर तैनात हैं, उनकी शादी 1 दिसंबर 2020 को प्रयागराज निवासी एसडीएम अनुपम मिश्रा के साथ हुई थी। दोनों के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था।

एफआईआर में अनुपम मिश्रा पर नपुंसकता छिपाने और इस बात को लेकर विवाद होने पर मारपीट करने का भी आरोप लगाया गया है। इसके अलावा, दिव्या के आपत्तिजनक वीडियो बनाकर उन्हें वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल करने और तांत्रिक क्रियाओं के जरिए उन्हें मानसिक रूप से अस्थिर साबित करने की साजिश रचने जैसे आरोप भी शामिल हैं।

फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है और सभी आरोपों की गंभीरता से पड़ताल की जा रही है।

विज्ञापन

जरूरी खबरें