Advertisment

26 जनवरी 2026 से e paper tv भारतवर्ष पढ़े हर रोज

26th July 2026

BREAKING NEWS

TV Bharatvarsh E Paper 26-07-2026

धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा मंजूर, प्रह्लाद जोशी बने नए शिक्षा मंत्री

PM मोदी से मांगी सार्वजनिक माफी

राष्ट्र निर्माण में धर्मेंद्र प्रधान का योगदान हमेशा याद रहेगा'

NEET प्रदर्शन के बीच 400 से ज्यादा हैंडल ब्लॉक

: अमेरिका में मचा हड़कंप इंसानों को जॉम्बी जैसा बना दे रहा यह ड्रग्स, सड़ा दे रहा सारी त्वचा, 

admin Thu, Feb 23, 2023

वाशिंगटन. अमेरिका में इन दिनों Xylazine नाम की एक दवा ने नई तबाही मचा रखी है. इस नए ड्रग्स के बारे में कहा जा रहा है कि यह इंसानों को जॉम्बी में तब्दील कर दे रहा है. ड्रग्स का क्या-क्या असर अमेरिका के फूड एंड ड्रग्स एडमिनिस्ट्रेशन जानवरों पर Xylazine के इस्तेमाल की मंजूरी दी थी, लेकिन इंसानों के लिए यह बहुत ही घातक साबित हो सकता है. इस ड्रग्स के असर की बात करें इसका प्रभाव बेहोशी वाली दवा की तरह का ही है. इसे लेने वाले शख्स को नींद आने लगती है, सांसें धीमी हो जाती है और इसके साथ त्वचा में जख्म उभरने लगते हैं, जो इस ड्रग्स के बार-बार इस्तेमाल के साथ लगातार बढ़ता जाता है. वहीं एक वक्त ऐसा आता है कि इंसान की त्वचा इस कदर सड़ जाती है कि वक्त पर उचित इलाज न मिलने पर उस अंग को काटना तक पड़ जाता है. इस ड्रग्स को लेकर अधिकारियों की चिंता बढ़ाने वाली एक और बात यह है कि जायलाज़ीन को जानवरों या इंसानों के लिए प्रतिबंधित श्रेणी में नहीं रखा गया है और अस्पताल भी इसकी जांच नहीं करते

विज्ञापन

जरूरी खबरें