वंदे भारत में ‘कीड़ा वाला खाना’! : सोशल मीडिया पर मचा बवाल
Munesh Kumar Shukla Wed, Apr 8, 2026
प्रीमियम सुविधाओं के लिए मशहूर वंदे भारत ट्रेन एक बार फिर विवादों में आ गई है। अहमदाबाद से मुंबई जा रही ट्रेन में परोसे गए खाने में कीड़ा मिलने का मामला सामने आया है, जिससे यात्रियों में नाराजगी फैल गई।
X पर @adityadidwania नाम के यूजर ने पोस्ट कर दावा किया कि उनके कोच में कम से कम दो बार खाने में कीड़ा मिला, जिसके बाद यात्रियों ने खाना खाना ही बंद कर दिया। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि खाना सप्लाई करने वाली कंपनी ब्रांडावन फूड प्रोडक्ट्स FSSAI मानकों का पालन नहीं कर रही है और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की।
इस शिकायत पर IRCTC ने तुरंत संज्ञान लेते हुए सेवा प्रदाता के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की। IRCTC ने माफी मांगते हुए बताया कि संबंधित कंपनी पर 10 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है और उसका कॉन्ट्रैक्ट खत्म करने का नोटिस जारी किया गया है। साथ ही रसोई को सील कर गहन सफाई और कीट नियंत्रण के निर्देश दिए गए हैं।
यह मामला सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जहां यूजर्स रेलवे की फूड क्वालिटी पर सवाल उठा रहे हैं। कई लोगों ने दावा किया कि ऐसी समस्याएं पहले भी सामने आ चुकी हैं और बार-बार शिकायतों के बावजूद स्थिति में सुधार नहीं हो रहा है।
विज्ञापन