Advertisment

26 जनवरी 2026 से e paper tv भारतवर्ष पढ़े हर रोज

1st June 2026

BREAKING NEWS

TV Bharatvarsh E Paper 31-05-2026

TV Bharatvarsh E Paper 30-05-2026

फूड पॉइजनिंग से 70 से ज्यादा लोग बीमार

पटना के उमानाथ घाट के पास गंगा में नाव पलटी, कई लोग लापता

छात्रों ने लगाया स्कूलों पर दबाव बनाने का आरोप

: इन अहम मुद्दों पर हुई चर्चा अमेरिका के विदेश मंत्री ब्लिंकन से मिले एनएसए अजीत डोभाल,

admin Thu, Feb 2, 2023

भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल ने अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन से मुलाकात की है। दोनों के बीच हुई बैठक में वैश्विक और क्षेत्रीय मुद्दों की एक विस्तृत श्रृंखला पर चर्चा हुई। इस दौरान दोनों ने द्विपक्षीय रणनीतिक साझेदारी को गहरा करने पर प्रतिबद्धता जताई। ब्लिंकन इससे पहले इस्राइल और मिस्र समेत पश्चिम एशिया के दौरे पर थे। अमेरिका लौटते ही उन्होंने तुरंत डोभाल से मुलाकात की। ब्लिंकन ने बैठक के बाद ट्वीट किया, 'अमेरिका वैश्विक चुनौतियों से निपटने के लिए भारत के साथ सहयोग बढ़ा रहा है।' उन्होंने ट्वीट में कहा, 'हमारी रणनीतिक साझेदारी को गहरा करने पर चर्चा करने के लिए आज भारतीय राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल के साथ मेरी अच्छी बैठक हुई।' दोनों की बैठक को लेकर भारतीय दूतावास ने भी एक ट्वीट किया। इसमें कहा गया, 'दोनों पक्षों ने आपसी हित के वैश्विक और क्षेत्रीय मुद्दों पर विस्तार से विचारों का आदान-प्रदान किया और चर्चा की कि कैसे भारत-अमेरिका व्यापक वैश्विक रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत कर सकते हैं।' डोभाल अमेरिका में एक उच्चस्तरीय भारतीय प्रतिनिधिमंडल का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। उन्होंने मंगलवार को अपने अमेरिकी समकक्ष जैक सुलिवन से भी मुलाकात की थी। डोभाल और सुलिवन ने यहां व्हाइट हाउस में अपने-अपने प्रतिनिधिमंडल के साथ 'इनीशिएटिव फॉर क्रिटिकल एंड इमर्जिंग टेक्नोलॉजी' (आईसीईटी) की पहली उच्च-स्तरीय बैठक की थी। कीर्तिवर्धन मिश्र