Advertisment

26 जनवरी 2026 से e paper tv भारतवर्ष पढ़े हर रोज

21st April 2026

BREAKING NEWS

TV Bharatvarsh E Paper 21-04-2026

बालोतरा रिफाइनरी में भीषण आग, पीएम मोदी का दौरा स्थगित

राहुल गांधी की दोहरी नागरिकता मामले से जज सुभाष विद्यार्थी अलग, याचिकाकर्ता की पोस्ट बनी वजह

नागरिकता के प्रस्ताव ठुकराकर चर्चा में राशिद खान, किताब में किया बड़ा खुलासा

30 हजार करोड़ बकाया पर APTEL के फैसले से बढ़े टैरिफ के संकेत

बालोतरा रिफाइनरी : बालोतरा रिफाइनरी में भीषण आग, पीएम मोदी का दौरा स्थगित

Munesh Kumar Shukla Mon, Apr 20, 2026

राजस्थान के बालोतरा जिले के पचपदरा स्थित रिफाइनरी प्लांट में सोमवार दोपहर अचानक भीषण आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। यह हादसा उस समय हुआ जब एक दिन बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रस्तावित लोकार्पण कार्यक्रम की तैयारियां अंतिम चरण में थीं। घटना के बाद सुरक्षा कारणों से उनका दौरा स्थगित कर दिया गया है।

जानकारी के अनुसार, दोपहर करीब 2 बजे रिफाइनरी के CDU-VDU सेक्शन में एक एक्सचेंजर में विस्फोट हो गया, जिससे आग तेजी से फैल गई। विस्फोट के बाद मौके पर मौजूद कर्मचारियों और अधिकारियों में हड़कंप मच गया। हालात को देखते हुए पूरे प्लांट क्षेत्र को तत्काल खाली करा लिया गया और सभी कर्मचारियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। राहत की बात यह रही कि इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

आग की सूचना मिलते ही प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियां तुरंत सक्रिय हो गईं। बड़ी संख्या में दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का अभियान शुरू किया गया। बताया जा रहा है कि प्रधानमंत्री की जनसभा को लेकर पहले से तैनात दमकल वाहन भी तुरंत घटनास्थल पर पहुंच गए, जिससे राहत कार्य में तेजी आई। करीब एक दर्जन दमकलकर्मियों ने लगातार प्रयास कर लगभग दो घंटे में आग पर काबू पा लिया।

इस घटना पर राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने चिंता जताई है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट करते हुए कहा कि पचपदरा रिफाइनरी राज्य के लिए गर्व की परियोजना है और उद्घाटन से ठीक पहले इस तरह की घटना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने वहां मौजूद सभी कर्मचारियों की सुरक्षा के लिए प्रार्थना भी की।

विज्ञापन

जरूरी खबरें