Advertisment

26 जनवरी 2026 से e paper tv भारतवर्ष पढ़े हर रोज

28th June 2026

BREAKING NEWS

TV Bharatvarsh E Paper 28-06-2026

TV Bharatvarsh E Paper 27-06-2026

TV Bharatvarsh E Paper 26-06-2026

विदेश मंत्रालय के बयान से छिड़ी नई बहस

पिता ने मंगेतर के परिवार पर भी लगाए गंभीर आरोप

ईशा मालवीय : ईशा मालवीय की पहली फिल्म ‘इश्कां दे लेखे’, ट्रेलर रिलीज

Munesh Kumar Shukla Mon, Feb 23, 2026

भारतीय अभिनेत्री, मॉडल, डांसर और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर ईशा मालवीय की पहली फिल्म ‘इश्कां दे लेखे’ का आधिकारिक ट्रेलर सोमवार को जारी कर दिया गया। ‘बिग बॉस 17’ से लोकप्रियता हासिल करने वाली ईशा इस रोमांटिक पंजाबी फिल्म के जरिए बड़े पर्दे पर डेब्यू करने जा रही हैं।फिल्म का ट्रेलर स्पीड रिकॉर्ड्स, पैनोरमा स्टूडियोज और डायमंडस्टार वर्ल्डवाइड के यूट्यूब चैनलों पर कोलैबोरेशन के तहत रिलीज किया गया है। इन तीनों चैनलों के कुल मिलाकर लगभग 50 मिलियन सब्सक्राइबर हैं, जिससे ट्रेलर को व्यापक पहुंच मिलने की उम्मीद है। ट्रेलर जारी करते हुए डिस्क्रिप्शन में लिखा गया, “एक बार फिर प्यार में पड़ने के लिए तैयार हो जाइए! स्पीड रिकॉर्ड्स प्रस्तुत करता है 2026 की सबसे बहुप्रतीक्षित पंजाबी प्रेम कहानी ‘इश्कां दे लेखे’ का ट्रेलर। शानदार गुरनाम भुल्लर और खूबसूरत ईशा मालवीय अभिनीत यह फिल्म उन सभी लोगों के लिए है, जिन्होंने कभी दिल से प्यार किया है।”ट्रेलर की शुरुआत एक रोमांटिक पंजाबी गीत से होती है, जिसमें ईशा मालवीय परीक्षा हॉल में बैठी नजर आती हैं। फिल्म में वह ‘जसनीत’ का किरदार निभा रही हैं। इसके बाद ट्रेलर में कई प्रभावशाली संवाद सुनने को मिलते हैं। एक संवाद में कहा गया है, “कई बार कुड़िया दा पहला प्यार, बहुतों ने प्यार कर चुके होते हैं।” ट्रेलर का समापन एक भावनात्मक संवाद के साथ होता है—“जे रब सानु प्यार करने वाले ने पागल बना सकता है, तो क्या प्यार करने वाले रब नू थोड़ा सा पागल नहीं बना सकते?”ट्रेलर में रोमांस के साथ-साथ पारिवारिक भावनाओं और सामाजिक पहलुओं की झलक भी दिखाई गई है, जिससे कहानी केवल प्रेम तक सीमित नहीं बल्कि रिश्तों की गहराई को भी दर्शाती है।