Advertisment

26 जनवरी 2026 से e paper tv भारतवर्ष पढ़े हर रोज

13th August 2026

BREAKING NEWS

TV Bharatvarsh E Paper 14-08-2026

TV Bharatvarsh E Paper 13-08-2026

TV Bharatvarsh E Paper 12-08-2026

TV Bharatvarsh E Paper 11-08-2026

परिसीमन बिल पर समर्थन की अटकलों से गरमाई महाराष्ट्र की सियासत

सलमान खान : सुपरहीरो फिल्म में नजर आ सकते हैं सलमान खान राज एंड डीके के साथ करेंगे नया प्रोजेक्ट

Munesh Kumar Shukla Thu, Mar 5, 2026

लोकप्रिय वेब सीरीज ‘द फैमिली मैन’, ‘फर्जी’ और ‘गन्स एंड गुलाब’ के लिए मशहूर निर्देशक जोड़ी राज एंड डीके अब एक नई सुपरहीरो फिल्म बनाने की तैयारी में हैं। इस फिल्म में बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान मुख्य भूमिका निभाते नजर आ सकते हैं। फिल्म की कहानी एक ऐसे सुपरहीरो के इर्द-गिर्द घूमेगी, जो दुनिया को बार-बार बचाते-बचाते थक चुका है और अब रिटायर होकर सामान्य जीवन जीना चाहता है।फिल्म की कहानी के मुताबिक, यह सुपरहीरो अपना कॉस्ट्यूम उतारकर शांत जिंदगी बिताने का फैसला करता है। हालांकि परिस्थितियां उसे बार-बार फिर से एक्शन में लौटने के लिए मजबूर कर देती हैं। कहानी में कॉमेडी, रोमांच और दमदार एक्शन का मिश्रण देखने को मिलेगा। अंत में वह एक बड़े और निर्णायक मुकाबले में फंस जाता है, जो कहानी को रोमांचक मोड़ देता है।बताया जा रहा है कि सलमान खान को इस फिल्म का आइडिया काफी पसंद आया है। फिलहाल वे फिल्म की पूरी स्क्रिप्ट का इंतजार कर रहे हैं। अभिनेता ने निर्देशकों से यह भी कहा है कि फिल्म का बजट बहुत ज्यादा बड़ा न रखा जाए और इसे जरूरत से ज्यादा VFX पर आधारित न बनाया जाए। सलमान चाहते हैं कि कहानी मजबूत हो और फिल्म मनोरंजक अंदाज में दर्शकों के सामने आए।सूत्रों के मुताबिक फिल्म की पूरी कहानी अप्रैल 2026 में सलमान खान को सुनाई जाएगी। अगर सब कुछ योजना के अनुसार रहा, तो इस प्रोजेक्ट की शूटिंग नवंबर 2026 से शुरू हो सकती है। इस फिल्म का निर्माण मिथ्री मूवी मेकर्स और रील लाइफ एंटरटेनमेंट मिलकर करेंगे।यह पहली बार होगा जब सलमान खान निर्देशक जोड़ी राज एंड डीके के साथ काम करेंगे। इससे पहले सलमान खान फिल्म ‘बैटल ऑफ गलवां’ में भी नजर आने वाले हैं, जिसका दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है।