Jubin Nautiyal! : बचपन की दोस्त संग लिए फेरे, सामने आईं शादी की तस्वीरें
Munesh Kumar Shukla Thu, Apr 16, 2026
बॉलीवुड के मशहूर सिंगर Jubin Nautiyal ने कथित तौर पर गुपचुप शादी कर सबको चौंका दिया है। सोशल मीडिया पर सामने आई तस्वीरों में वह एक सादगी भरी सेरेमनी में शादी की रस्में निभाते नजर आ रहे हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह शादी उत्तराखंड में उनके पैतृक गांव में हुई, जहां उन्होंने अपनी बचपन की दोस्त के साथ सात फेरे लिए।
बताया जा रहा है कि इस सीक्रेट वेडिंग में सिर्फ परिवार और करीबी दोस्त ही शामिल हुए थे। किसी बड़े तामझाम के बिना, बेहद सादगी से सभी रस्में पूरी की गईं। सामने आई तस्वीरों में जुबिन अपनी दुल्हन के साथ मुस्कुराते हुए नजर आ रहे हैं, हालांकि उन्होंने अभी तक खुद इन तस्वीरों को आधिकारिक तौर पर शेयर नहीं किया है।
फैंस के बीच सबसे बड़ा सवाल यही है—आखिर कौन हैं जुबिन की पत्नी? रिपोर्ट्स के अनुसार, उनकी पत्नी उनकी बचपन की दोस्त हैं और दोनों लंबे समय से रिलेशनशिप में थे। हालांकि अभी तक उनकी पहचान को लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
इन वायरल तस्वीरों को पैपराजी Viral Bhayani ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया, जिसके बाद फैंस ने कमेंट सेक्शन में बधाइयों की बौछार कर दी। कई लोगों ने उनके नए जीवन के लिए शुभकामनाएं दीं, वहीं कुछ फैंस उनकी लव स्टोरी जानने के लिए भी उत्सुक दिखे।
वर्कफ्रंट की बात करें तो जुबिन अब तक 111 से ज्यादा फिल्मों और म्यूजिक वीडियोज में अपनी आवाज दे चुके हैं और कई सुपरहिट गाने गा चुके हैं। हाल ही में रिलीज हुई फिल्म धुरंधर 2 में उनका गाना “आखिरी इश्क” भी काफी पसंद किया गया था। अब अपनी शादी की खबरों को लेकर वह सुर्खियों में बने हुए हैं।
विज्ञापन