Advertisment

26 जनवरी 2026 से e paper tv भारतवर्ष पढ़े हर रोज

15th February 2026

BREAKING NEWS

TV Bharatvarsh E Paper 16-02-2026

10 सालो से भी ज्यादा का प्यार,शादी को लेकर टकराव फिर कार में मिली लाश

जाजमऊ गंगा पुल की अगले माह से होगी मरम्मत

मनकामेश्वर मंदिर में रात 12 बजे भस्म आरती:

रणबीर-आलिया की लव एंड वॉर पर लगा ब्रेक

कानपुर : जाजमऊ गंगा पुल की अगले माह से होगी मरम्मत

Munesh Kumar Shukla Sun, Feb 15, 2026

उन्नाव। कानपुर की सीमा पर स्थित हाईवे के जाजमऊ गंगा पुल की अगले महीने से मरम्मत शुरू होने की उम्मीद है। करीब छह महीने से चल रही कवायद में अब अधिकारी एक सप्ताह में टेंडर प्रक्रिया पूरी कर लेने की बात कह रहे हैं। मरम्मत के लिए पुल बंद करने से पहले एनएचएआई के अधिकारी ट्रैफिक डायवर्जन पर मंथन कर रहे हैं। पुल जर्जर होने से लगने वाले जाम को लेकर शुक्रवार को पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने भी सोशल मीडिया पर कमेंट कर व्यवस्था पर सवाल उठाए थे। कानपुर-लखनऊ हाईवे पर उन्नाव और कानपुर जिले की सीमा पर जाजमऊ में गंगा पर बना पुल 51 साल पुराना होने से कमजोर हो गया है। पुल के कई पिलर पर स्लैब के बीच लगे बियरिंग खराब हैं। इससे भारी वाहनों के आवागमन पर तेज कंपन होता है। वर्ष 1975 में बने 708 मीटर लंबे पुल की स्लैब में दरारें भी हैं। इसी वजह से लगातार मरम्मत के बाद भी गड्ढे बने रहते हैं। एनएचएआई ने डेढ़ साल पहले केंद्रीय सड़क अनुसंधान संस्थान (सीआरआरआई) की तकनीकी टीम से पुल की जांच कराई थी। टीम ने रिपोर्ट में पुल की तत्काल मरम्मत की जरूरत बताई थी। एनएचएआई ने पुल की मरम्मत के लिए डीपीआर तैयार कर उच्चाधिकारियों को भेजी थी। हालांकि राजमार्ग प्राधिकरण को टेंडर प्रक्रिया पूरी करने में काफी वक्त लग गया। 21 नवंबर 2025 को टेंडर खुलने थे लेकिन अभी तक यह प्रक्रिया पूरी नहीं हो सकी है। एनएचएआई के अधिकारियों के अनुसार एक सप्ताह में टेंडर खोले जाएंगे। निर्माण एजेंसी तय होते ही मरम्मत की प्रक्रिया शुरू जाएगी। अगले मार्च महीने से प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। मरम्मत के दौरान पुल से यातायात भी बंद करना हो। ट्रैफिक डायवर्जन के लिए कानपुर और उन्नाव जिला प्रशासन से अनुमति ले ली जाएगी।

विज्ञापन

जरूरी खबरें