: भारत ने दक्षिण अफ्रीका को 16 रन से हराया
Sun, Oct 2, 2022
गुहावटी भारत ने ट्वेंटी ट्वेंटी मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका को 16 रन से हरा दिया ।
तीन मैचों की 20 /20 फ्रीज में दो मैच जीतकर प्लीज अपने नाम से भारत में अपनी सरजमीं पर पहली बार 20-20 सीरीज में साउथ अफ्रीका को हराकर रिकॉर्ड बनाया।
भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 237 रन बनाए वहीं दक्षिण अफ्रीका की टीम 20 ओवर में 3 विकेट पर 221 रन ही बना सकी।
भारत की तरफ से केएल राहुल ने 28 गेंदों में 57 रन और विराट कोहली 28 गेंदों में 49 रन बनाए और नॉट आउट रहे नहीं रोहित शर्मा ने 37 गेंदों में 43 रन बनाए सूर्य कुमार यादव ने सबसे ज्यादा 22 गेंदों में 61 रन बनाए वही दिनेश कार्तिक ने 7 गेंदों में 17 रन बनाए नहीं भारत के स्कोर का पीछा करने उतरी दक्षिण अफ्रीका की टीम की तरफ से डेविड मिलर ने सबसे अधिक 47 गेंदों में 106 रन बनाए और बेहतरीन शतक लगाया परंतु मिलर की बेहतरीन पारी भी दक्षिण अफ्रीका को जीत नहीं दिला सके और भारत में मैच 16 रन से जीत लिया
: डायमंड लीग ट्राफी जीतकर नीरज चोपड़ा ने रचा इतिहास
Sat, Sep 10, 2022
ज्यूरिख: डायमंड लीग 2022 जीतकर नीरज चोपड़ा ने रचा इतिहास।
डायमंड लीग 2022 में नीरज चोपड़ा ने पहला स्थान प्राप्त किया ।
नीरज चोपड़ा ने अपने दूसरे प्रयास में 88.44 मीटर का थ्रो दर्ज किया और इसके बाद वह डायमंड लीग 2022 के फाइनल में पहले स्थान पर रहे। वहीं 88.44 मीटर के बाद उन्होंने अपने तीसरे प्रयास में 88 मीटर और चौथे प्रयास में 86.11 मीटर का थ्रो किया।
[video width="1280" height="720" mp4="https://tvbharatvarsh.in/storage/2022/09/QWa8XnSawPE6-5lU.mp4"][/video]
नीरज चोपड़ा ने गुरुवार को ज्यूरिख में डायमंड लीग फाइनल में पहला स्थान हासिल करते हुए इतिहास रच दिया। नीरज चोपड़ा डायमंड लीग ट्रॉफी जीतने वाले पहले भारतीय बन गए हैं। उन्होंने 88.44 मीटर भाला फेंक चेक गणराज्य के जैकब वादलेच्चो को पछाड़ा। उन्होंने पांचवें प्रयास में 86.94 मीटर भाला फेंका । नीरज की पहली थ्रो फाउल गई, जबकि दूसरी थ्रो ने 88.44 मीटर की दूरी नापी, जो उन्हें खिताब दिलाने के लिए काफी थी दूसरी थ्रो में ही स्वर्ण पदक जीता।तीसरी थ्रो 88, चौथी 86.11, पांचवीं 87 और छठी अंतिम थ्रो 83.6 मीटर फेंकी। वादलेच्चो ने नीरज के साथ ओलंपिक में पदक जीता था।जर्मनी के जूलियन वेबर 83.73 मीटर के साथ तीसरे स्थान पर रहे। इस जीत के साथ नीरज ने 23.98 लाख रुपये की पुरस्कार राशि हासिल की साथ ही डायमंड ट्रॉफी पर भी कब्जा जमाया। जीत के बाद नीरज ने ट्रॉफी के साथ तिरंगे को ओढ़ लिया। इसके बाद सभी विजेताओं को डायमंड ट्रॉफी के साथ ट्रैक पर कार से घुमाया गया, जिसमें नीरज भी शामिल थे।86.94 मीटर के साथ चेक गणराज्य के जैकब दूसरे स्थान पर रहे।
: एशिया कप में भारत ने पाकिस्तान को 5 विकेट से हराया
Mon, Aug 29, 2022
दुबई
एशिया कप के अपने पहले मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को 5 विकेट से हरा दिया। भारत ने पहले बल्लेबाजी करने उतरी पकिस्तान की टीम महज़ 147 रन पर आउट कर दिया । जवाब में भारत की टीम ने पांच विकेट और दो बाल शेष रहते ही मैच जीत लिया।
हार्दिक पंड्या भारत की जीत के सबसे बड़े हीरो साबित हुए। उन्होंने दबाव में बेहतरीन पारी खेलते हुए 17 गेंदों पर 33 रन बनाकर मैच भारत के नाम कर दिया।
इससे पहले गेंदबाजी में कमाल करते हुए उन्होंने तीन विकेट भी लिए थे। 15 ओवर के बाद भारत का स्कोर 97/3 था. इससे लगने लगा था कि पाक टीम दबाब बनाने में कामयाब हो सकती है लेकिन जडेजा और हार्दिक पंड्या ने बेहतरीन सूझबूझ से बल्लेबाज़ी कर मैच अपने नाम कर लिया।
एशिया कप 2022 (Asia Cup 2022) के मुकाबले में इंडिया ने पाकिस्तान को 19.5 ओवर में 10 विकेट पर 147 आउट कर दिया। 100वां टी20 इंटरनेशनल मैच खेलने उतरे विराट कोहली 35 रन बनाये ।उन्हें मोहम्मद नवाज ने इफ्तिखार अहमद के हाथों कैच कराया.
भारत की ओर से भुवनेश्वर कुमार ने चार विकेट झटके. वहीं, हार्दिक पांड्या ने तीन विकेट चटकाए, जबकि अर्शदीप सिंह ने दो और आवेश खान ने एक विकेट अपने नाम किया.
ऋषभ पंत की जगह दिनेश कार्तिक को इस मैच में मौका दिया गया है।
विराट कोहली अपना 100वां टी20 इंटरनेशनल मैच खेलने उतरे हैं. वह तीनों प्रारूपों में मैचों का शतक पूरा करने वाले पहले भारतीय बन गए हैं.
भारत:
रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, रवींद्र जडेजा, भुवनेश्वर कुमार, आवेश खान, युजवेंद्र चहल, अर्शदीप सिंह.
पाकिस्तान:
बाबर आजम (कप्तान), मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर), फखर जमान, इफ्तिखार अहमद, खुशदिल शाह, आसिफ अली, शादाब खान, मोहम्मद नवाज, नसीम शाह, हारिस रऊफ, शाहनवाज दहानी.