: एशिया कप में भारत ने पाकिस्तान को 5 विकेट से हराया
Mon, Aug 29, 2022
दुबई
एशिया कप के अपने पहले मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को 5 विकेट से हरा दिया। भारत ने पहले बल्लेबाजी करने उतरी पकिस्तान की टीम महज़ 147 रन पर आउट कर दिया । जवाब में भारत की टीम ने पांच विकेट और दो बाल शेष रहते ही मैच जीत लिया।
हार्दिक पंड्या भारत की जीत के सबसे बड़े हीरो साबित हुए। उन्होंने दबाव में बेहतरीन पारी खेलते हुए 17 गेंदों पर 33 रन बनाकर मैच भारत के नाम कर दिया।
इससे पहले गेंदबाजी में कमाल करते हुए उन्होंने तीन विकेट भी लिए थे। 15 ओवर के बाद भारत का स्कोर 97/3 था. इससे लगने लगा था कि पाक टीम दबाब बनाने में कामयाब हो सकती है लेकिन जडेजा और हार्दिक पंड्या ने बेहतरीन सूझबूझ से बल्लेबाज़ी कर मैच अपने नाम कर लिया।
एशिया कप 2022 (Asia Cup 2022) के मुकाबले में इंडिया ने पाकिस्तान को 19.5 ओवर में 10 विकेट पर 147 आउट कर दिया। 100वां टी20 इंटरनेशनल मैच खेलने उतरे विराट कोहली 35 रन बनाये ।उन्हें मोहम्मद नवाज ने इफ्तिखार अहमद के हाथों कैच कराया.
भारत की ओर से भुवनेश्वर कुमार ने चार विकेट झटके. वहीं, हार्दिक पांड्या ने तीन विकेट चटकाए, जबकि अर्शदीप सिंह ने दो और आवेश खान ने एक विकेट अपने नाम किया.
ऋषभ पंत की जगह दिनेश कार्तिक को इस मैच में मौका दिया गया है।
विराट कोहली अपना 100वां टी20 इंटरनेशनल मैच खेलने उतरे हैं. वह तीनों प्रारूपों में मैचों का शतक पूरा करने वाले पहले भारतीय बन गए हैं.
भारत:
रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, रवींद्र जडेजा, भुवनेश्वर कुमार, आवेश खान, युजवेंद्र चहल, अर्शदीप सिंह.
पाकिस्तान:
बाबर आजम (कप्तान), मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर), फखर जमान, इफ्तिखार अहमद, खुशदिल शाह, आसिफ अली, शादाब खान, मोहम्मद नवाज, नसीम शाह, हारिस रऊफ, शाहनवाज दहानी.
: स्टेट लेवल बाक्सिंंग टूर्नामेंट में उज्ज्वल बाजपेई ने जीता स्वर्णपदक
Thu, Aug 18, 2022
बीघापुर उन्नाव
बीघापुर कस्बे के रहने वाले उज्ज्वल बाजपेयी ने प्रदेश स्तरीय लखनऊ में आयोजित बाक्सिंग टूर्नामेंट में स्वर्णपदक हासिल कर क्षेेत्र का नाम रोशन किया
यह प्रतियोगिता सिटी मांटेसरी स्कूल लखनऊ ने आयोजित की थी यह केडी सिंह बाबू स्टेडियम में संपन्न हुई यह प्रतियोगिता 15 अगस्त से 17 अगस्त तक हुई जिसमें उज्जवल बाजपेई ने स्वर्ण पदक प्राप्त किया और अब आगे की राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए टाटानगर जमशेदपुर जाना है जो कि 31 अगस्त से शुरू होगी
उज्जवल सर सैयद पब्लिक स्कूल उन्नाव में 11वीं का छात्र है
माता पिता के साथ उज्ज्वल बाजपेेयी बीघापुर के ब्यवसायी सुधीर बाजपेयी के छोटे भाई प्रदीप बाजपेयी का बेटा है उज्ज्वल बाजपेयी।https://youtu.be/8qBhhtKniUw