: विश्व कप के 38 वें मैच में बांग्लादेश ने श्रीलंका को हराया।
Mon, Nov 6, 2023
नई दिल्ली
भारत की मेजबानी में खेले जा रहे वनडे वर्ल्ड कप 2023 में बांग्लादेश टीम ने इतिहास रच दिया है।
उसने हार का सिलसिला तोड़ते हुए वर्ल्ड कप में पहली बार श्रीलंका को रौंदा है।
यह मुकाबला सोमवार (6 नवंबर) को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला गया।
यह मैच बांग्लादेश ने 3 विकेट से जीत लिया है।
मैच में टॉस हारकर पहले बैटिंग करते हुए श्रीलंकाई टीम ने 280 रनों का टारगेट सेट किया था।
इसके जवाब में बांग्लादेशी टीम ने 7 विकेट गंवाकर मैच अपने नाम कर लिया है।
टीम के लिए नजमुल हुसैन शंतो ने 90 रनों की पारी खेली। जबकि कप्तान शाकिब अल हसन ने 82 रन बनाए।
शाकिब और शंतो ने मिलकर तीसरे विकेट के लिए 149 गेंदों पर 169 रनों की पारी खेली।
यही पार्टनरशिप मैच का असली टर्निंग पॉइट रही।
यहां से श्रीलंका ने वापसी की कई कोशिशें कीं, लेकिन मैच नहीं जीत सकीं।
वनडे वर्ल्ड कप में बांग्लादेश और श्रीलंका के बीच अब तक 4 मैच खेले गए, जिसमें बांग्लादेशी टीम ने यही एक मैच जीता है।
इससे पहले तीन मैच हारे थे। इस मैच में श्रीलंका के लिए तेज गेंदबाज दिलशान मदुशंका ने 3 विकेट लिए जबकि महीश तीक्ष्णा और एंजेलो मैथ्यूज को 2-2 सफलता
मिली।
: रन मशीन टीम को भारत ने जबरदस्त तरीके से हराया। कोहली ने जड़ा शतक।
Sun, Nov 5, 2023
कोलकाता
आईसीसी विश्व कप 2023 का 37वां मुकाबला कोलकाता के ईडन गार्डन स्टेडियम में भारत और साउथ अफ्रीका के बीच खेला जा रहा है।
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने दक्षिण अफ्रीका को 327 रन का लक्ष्य दिया।
भारत ने 50 ओवर में 5 विकेट खोकर 326 का स्कोर बनाया। विराट कोहली ने वनडे करियर का 49वां शतक पूरा किया।
उन्होंने सचिन तेंदुलकर के सबसे ज्यादा शतक के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली। विराट कोहली 101 रन बनाकर नाबाद रहे।
रविंद्र जडेजा ने 15 गेंद में 29 रन की विस्फोटक पारी खेली। वहीं श्रेयस अय्यर ने 87 गेंद में 77 रन की पारी खेली।
साउथ अफ्रीका की ओर से मार्कराम को छोड़कर हर किसी गेंदबाज को 1-1 विकेट मिला। इससे पहले रोहित ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी चुनी थी।
रोहित शर्मा ने प्लेइंग इलेवन में कोई बदलाव नहीं किया है। वहीं दक्षिण अफ्रीका एक बदलाव के साथ उतरी। तबरेज शम्सी को गेराल्ड कोएत्जी की जगह खिलाया गया।
भारत ने अब तक टूर्नामेंट में एक भी मैच नहीं गंवाया है।
नीदरलैंड्स के खिलाफ मैच को छोड़कर साउथ अफ्रीका ने भी 6 मुकाबले जीते हैं।
भारत और साउथ अफ्रीका दोनों ही सेमीफाइनल में पहुंच गए हैं।
टीम इंडिया के 14 और साउथ अफ्रीका के 12 अंक हैं।
: ऑस्ट्रेलिया ने किया इंग्लैंड को सेमीफाइनल की रेस से बाहर।
Sat, Nov 4, 2023
अहमदाबाद
विश्व कप के 36वें मैच में ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड को 33 रन से हरा दिया है।
अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में ऑस्ट्रेलिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 286 रन बनाए।
इसके जवाब में इंग्लैंड की टीम 253 रन ही बना सकी और मैच हार गई।
इस हार के साथ इंग्लैंड सेमीफाइनल की रेस से बाहर हो गया।
वहीं, ऑस्ट्रेलिया ने अंतिम चार में जगह बनाने के लिए अपना दावा मजबूत किया।