Advertisment

26 जनवरी 2026 से e paper tv भारतवर्ष पढ़े हर रोज

13th August 2026

BREAKING NEWS

TV Bharatvarsh E Paper 14-08-2026

TV Bharatvarsh E Paper 13-08-2026

TV Bharatvarsh E Paper 12-08-2026

TV Bharatvarsh E Paper 11-08-2026

परिसीमन बिल पर समर्थन की अटकलों से गरमाई महाराष्ट्र की सियासत

POLITICS : हिमंत के पाकिस्तान वाले आरोप पर गौरव गोगोई का पलटवार, सीएम की पीसी को बताया 'सुपर फ्लॉप’

Munesh Kumar Shukla Sun, Feb 8, 2026

असम कांग्रेस के अध्यक्ष गौरव गोगोई ने मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा के आरोपों को पूरी तरह से 'बेतुका और झूठा' करार दिया है। गोगोई ने मुख्यमंत्री की प्रेस कॉन्फ्रेंस का मजाक उड़ाते हुए उसे 'सी-ग्रेड सिनेमा' से भी बदतर और 'सुपर फ्लॉप' बताया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने ढाई घंटे तक मीडिया से बात की, लेकिन फिर भी कोई उनकी बातों से संतुष्ट नहीं हुआ और उन्होंने खुद को ही शर्मिंदा किया है। गौरव गोगोई ने मुख्यमंत्री पर पलटवार करते हुए भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस की 'परिवर्तन यात्रा' ने मुख्यमंत्री और उनके परिवार द्वारा कब्जा की गई 12,000 बीघा कीमती जमीन का पर्दाफाश किया है।

गोगोई ने वादा किया कि जब कांग्रेस सत्ता में आएगी, तो वह इस जमीन को वापस लेकर गरीबों और भूमिहीनों के बीच बांट देगी। गोगोई ने इन सभी आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए कहा कि असम में अब कोई भी मुख्यमंत्री की बातों को गंभीरता से नहीं ले रहा है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री को पाकिस्तान की फर्जी कहानियां सुनाने के बजाय यह बताना चाहिए कि उनके परिवार ने इतनी बड़ी मात्रा में जमीन कैसे हासिल की। इससे पहले, मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में गौरव गोगोई पर बेहद गंभीर आरोप लगाए थे। उन्होंने दावा किया कि गोगोई, उनकी पत्नी और एक पाकिस्तानी नागरिक अली तौकीर शेख के बीच 'गहरे संबंध' हैं। मुख्यमंत्री ने यह भी आरोप लगाया कि गोगोई ने 2013 में पाकिस्तान की एक 'गोपनीय यात्रा' की थी, जहां उन्होंने किसी प्रकार की ट्रेनिंग ली थी और वे भारत की खुफिया जानकारी पड़ोसी देश को लीक कर रहे हैं।