: अवैध आतिशबाज की फैक्ट्री में विस्फोट में तीन लोग घायल ।
admin Thu, Aug 29, 2024
बीघापुर उन्नाव
उन्नाव जनपद के तहसील बीघापुर क्षेत्र के बारासगवर थानांतर्गत करनईपुर में अवैध अतिशबाज की फैक्ट्री में भारी विस्फोट ।
[video width="848" height="478" mp4="https://tvbharatvarsh.in/storage/2024/08/VID-20240829-WA0023.mp4"][/video]भवानीपुर गांव के रहने वाले सुनील गौतम ने ऊंचगाँव लालकुंवा मार्ग पर करनईपुर में तालाब के किनारे बने दो मंजिला मकान में सुबह 11 बजे लगभग कई धमाके हुए जिसमे तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए घायलों में सुनील गौतम ,उसकी पत्नी बीना और उसका सहयोगी महतू गंभीर रूप से घायल हो गया ।
सुनील की पत्नी बीना मलबे में दब गई थी भारी मशक्कत के बाद उसे निकाला गया।सभी घायलों को जिला अस्पताल उन्नाव में एडमिट कराया गया।
[video width="848" height="478" mp4="https://tvbharatvarsh.in/storage/2024/08/VID-20240829-WA0040.mp4"][/video]इसके पहले 19 साल पूर्व सुनील गौतम के पिता की भी हो चुकी है विस्फोट में मौत ।
अभी कुछ समय पूर्व बिहार थाना क्षेत्र के भदिया गांव में हो चुका है विस्फोट जिसमे एक व्यक्ति की हुई थी मौत ।
आए दिन हो रहे विस्फोटों से प्रशासन पर उठ रहे सवालिया निशान ।
क्या पुलिस को नही होती जानकारी कि उसके थाना क्षेत्र में कहां बन रही है अवैध आतिशबाजी ?
जब पुलिस को पता होता है कि अवैध दारू कहां बनती है?
अवैध खनन कहां होती है ?
अवैध हरे पेड़ों की कटान कहां होती है,?
अवैध रूप से स्लाटर हाउस जाने वाले ट्रक किसके जाते है?
कौन से नंबर की गाड़ी जाती है ?
जब यह सब पता है तो साथ पटाखा फैक्ट्री नही पता यह बात हजम नही होती ।
यदि पुलिस और प्रशासन मुस्तैद हो अग्निशमन विभाग भी सिर्फ वसूली तक ही सीमित न होकर समुचित कार्यवाही करे तो योगीराज में अवैध कारोबार जिसमे लोगों की जनहानि होती है होना संभव नहीं है
कब जागेगा प्रशासन ?एक बड़ा सवाल ।
विज्ञापन