: मुंबई के अस्पताल में भर्ती सैफ अली खान।
Mon, Jan 22, 2024
बॉलीवुड के नवाब सैफ अली खान को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि आज सुबह से सैफ अस्पताल में भर्ती हैं। उनकी सर्जरी हुई है। सैफ की पत्नी और एक्ट्रेस करीना कपूर खान भी उनके साथ अस्पताल में मौजूद हैं।
इस खबर ने एक्टर के तमाम चाहनेवालों को परेशान कर दिया है। सभी ये जानने के लिए बेकरार हैं कि सैफ को आखिर क्या हुआ है?
सैफ अली खान को क्या हुआ?
जानकारी के मुताबिक, सैफ अली खान के घुटने और कंधे में फ्रैक्चर हो गया था। इसी वजह से उन्हें आज सुबह ही मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में एडमिट कराना पड़ा। सैफ के घुटने की सर्जरी हुई है। करीना भी पति के साथ अस्पताल में मौजूद हैं।
इस सर्जरी की जरूरत अचानक तो नहीं पड़ी।
सूत्रों के मुताबिक लंबे वक्त से ये पेंडिंग थी जिसे आज कराया गया है। सर्जरी ज्यादा सीरियस नहीं है। सैफ भी अब ठीक हैं। घबराने वाली भी कोई बात नहीं है।
सर्जरी के बाद सैफ ने कहा कि सर्जरी अच्छे से हो गई है। अब मैं ठीक और खुश हूं। सभी चाहने वालों की दुआओं के लिए शुक्रिया।
: सदियों की प्रतीक्षा के बाद श्री राम आए है -नरेंद्र मोदी पीएम
Mon, Jan 22, 2024
लखनऊ /अयोध्या /
अयोध्या
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संबोधन
सभी रामभक्तों को प्रणाम, राम राम- पीएम
मोदी ने लगाई श्री राम लला की परिक्रमा, किया दंडवत प्रणाम।
[video width="848" height="480" mp4="https://tvbharatvarsh.in/storage/2024/01/a2a118e8-b75e-4822-8f13-c9872743e04e.mp4"][/video]
आज हमारे राम आ गए- पीएम
सदियों की प्रतीक्षा के बाद राम आ गए- पीएम
आज हमारा संकल्प पूरा हुआ- पीएम
त्याग और तपस्या के बाद प्रभु आ गए- पीएम
हजारों साल बाद भी आज के पल की चर्चा होगी- पीएम
ये समय सामान्य नहीं है - पीएम
हम इतनी सदियों तक ये काम नहीं कर पाए-
पीएम
प्रभु श्रीराम से क्षमा याचना करता हूं-पीएम
प्रभु श्रीराम हमें अवश्य क्षमा करेंगे-पीएम
नवीन शर्मा लखनऊ
: सीएम योगी आदित्यनाथ ने किया सभी मेहमानों का स्वागत
Mon, Jan 22, 2024
अयोध्या
रामोत्सव 2024
कुशल मेजबान के रूप में नजर आए सीएम योगी।
प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के लिए मंदिर परिसर पहुंचने वाले मेहमानों का मुख्यमंत्री ने किया स्वागत।
मंदिर के निर्माण कार्य में लगे इंजीनियर्स, श्रमिकों व उनके परिजनों का भी किया सत्कार।
ऐतिहासिक कार्यक्रम के साक्षी बने हजारों मेहमानों को रामनामी पटका पहनाकर किया गया सम्मानित।
श्री राम लला विग्रह की प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर सीएम योगी एक कुशल मेजबान के तौर पर नजर आए।
उन्होंने मेहमानों का स्वागत भी किया और मंदिर में सभी तैयारियों को भी परखा।
पीएम मोदी के स्वागत के साथ ही कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए निगरानी के अलावा वो अफसरों को निर्देश देते भी नजर आए।
उनके निर्देश के अनुसार अफसरों ने भी पूरी सक्रियता बरतते हुए मेहमानों का पूरा ख्याल रखा। इस ऐतिहासिक अवसर का साक्षी बनने के साथ ही सभी मेहमान योगी सरकार की मेहमाननवाजी से भी खुश नजर आए।
8 बजे से ही पहुंचने लगे थे मेहमान
इससे पहले सुबह 8 बजे से ही मेहमानों का मंदिर परिसर में आगमन शुरू हो गया। सभी मेहमानों को जन्मभूमि पथ होते हुए मंदिर परिसर में प्रवेश दिलाया गया। उन्हें रामनामी पटका पहनाया गया। इसके बाद निर्धारित स्थान पर बैठाया गया। मेहमानों में सांसद हेमामालिनी, रजनीकांत, कंगना रनौत, चिरंजीवी, उनके पुत्र रामचरन, सचिन तेंदुलकर, अमिताभ बच्चन, साइना नेहवाल, कैटरीना कैफ, विक्की कौशल, आलिया भट्ट, रणबीर कपूर, जैकी श्राफ, देवकीनंदन ठाकुर,रणदीप हुड्डा समेत अलग-अलग क्षेत्रों के विशिष्ट अतिथि ऐतिहासिक कार्यक्रम स्थल में पहुंचे। इस बीच, सोनू निगम, अनुराधा पौडवाल और शंकर महादेवन ने अपनी प्रस्तुति भी दी।