: कौन कौन है कल रामोत्सव के vip गेस्ट,? कौन कौन पहुंच रहा है अयोध्या।
Sun, Jan 21, 2024
अयोध्या / युग उत्सव /रामोत्सव
जानिए कौन कौन है कल के रामोत्सव के vip ?
अयोध्या मुकेश अंबानी से लेकर विराट कोहली तक, ये हैं रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा समारोह के VIP मेहमान।
मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान राम की जन्मभूमि अयोध्या में 22 जनवरी को राम मंदिर में रामलला की ‘प्राण-प्रतिष्ठा’ समारोह के लिए पूरी तरह तैयार है।
22 जनवरी को पौष शुक्ल द्वादशी अभिजीत मुहूर्त में दोपहर 12 बजकर 20 मिनट पर प्राण-प्रतिष्ठा का कार्यक्रम संपन्न किया जाएगा।
वहीं, श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने प्राण-प्रतिष्ठा समारोह के लिए 3,000 वीवीआईपी सहित 7,000 लोगों को आमंत्रित किया है।
उद्योगपतियों की लिस्ट
– मुकेश अंबानी
– गौतम अदाणी
– रतन टाटा
– कुमार मंगलम बिड़ला
– एन चंद्रशेखरन
– अनिल अग्रवाल
– एनआर नारायण मूर्ति
खिलाड़ियों की लिस्ट
– सचिन तेंदुलकर
– विराट कोहली
– महेंद्र सिंह धोनी
– दीपिका कुमारी
फिल्मी हस्तियां
– अमिताभ बच्चन
– अक्षय कुमार
– अनुपम खेर
– माधुरी दिक्षित
– चिरंजीवी
संजय लीला भंसाली
– मोहनलाल
– रजनीकांत
– धनुष
– रणदीप हुडा
रणबीर कपूर
– अनुष्का शर्मा
– कंगना रनौत
– ऋषभ शेट्टी
– मधुर भंडारकर
– अजय देवगन
– जैकी श्रॉफ
टाइगर श्रॉफ
यश
प्रभास
आयुष्मान खुराना
आलिया भट्ट
सनी देओल
सुप्रीम कोर्ट के 5 जजों को मिला आमंत्रण
मंदिर ट्रस्ट की ओर से सुप्रीम कोर्ट के उन 5 जजों को आमंत्रण भेजा गया है जिन्होंने राम मंदिर पर ऐतिहासिक फैसला सुनाया था
इसमें वर्तमान सीजेआई डीवाई चंद्रचूड़ भी शामिल हैं।
: गो भक्त एसडीएम रणवीर सिंह का ऐलान । गोशालों में गायों का रखो खयाल नही कार्यवाही को रहो तैयार ।
Sun, Jan 21, 2024
पुरवा उन्नाव
जनपद उन्नाव से आ रही बड़ी खबर ।
तहसील पुरवा में उप जिलाधिकारी पुरवा श्री रणवीर सिंह जी द्वारा समस्त तहसील स्तरीय अधिकारियों की उपस्थिति में अधोहस्ताक्षरी की अध्यक्षता में गौशालाओ पर विशेष चर्चा और निर्देश प्रेषित किये गये ।
विकासखंड पूरवा में 24 गौशालाएं हैं जिसमें कुल 2207 गोवंश है।
असोहा में कुल 14 गौशाला आए हैं जिसमें 1386 गोवंश मौजूद है इसी प्रकार विकासखंड हिलौली में कुल 16 गौशालाएं हैं जिसमें कुल 1122 गोवंश संरक्षित है ।
इसके अतिरिक्त नगर पंचायत पूरवा में कान्हा गौशाला है जिसमें कुल 235 गोवंश संरक्षित है उपस्थित अधिकारियों से गोवंश हेतु चारे पानी की व्यवस्था पर चर्चा की गई तथा निर्देशित भी किया गया शीत लहर से बचाव के लिए अलाव आदि की व्यवस्था पर भी चर्चा की गई पशु चिकित्सा अधिकारियों द्वारा अवगत कराया गया की गौ आश्रय स्थल पर टीन शेड की पर्याप्त व्यवस्था नहीं है।
जिसके कारण गोवंशों को शीत लहर से बचाना बहुत मुश्किल हो रहा है संबंधित खंड विकास अधिकारी को इस विषय में निर्देशित किया गया की गोवंश आश्रय स्थल पर टीन शेड व तिरर्पाल आदि की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित करें गौशालाओं में केयर टेकरों की ड्यूटी व उनके भुगतान की भी विशेष चर्चा हुई उपस्थित अधिकारियों को निर्देशित किया गया की मृत् गोवंश का निस्तारण ससमय व विधि पूर्वक कराया जाना सुनिश्चित करें।
समस्त पशु चिकित्सा अधिकारियों को निर्देश दिया गया की गौशालाओं में गोवंशों की टैगिंग समय-समय पर करते रहे साथ ही विद्यालय जाने वाले छात्र एवं छात्राओं की घर से विद्यालय लाने व छोड़ने के लिए प्रयोग होने वाले वाहनों के विषय में उपस्थित प्रधानाचार्य एवं प्रबंधको से विवरण लिया गया छात्रों के सर्वांगीण विकास साफ-सफाई आदि का विशेष ध्यान रखा जाए अर्थात विद्यालयों में साफ सफाई की व्यवस्था सुनिश्चित रखने के निर्देश जारी किए गए विद्यालयों में प्रयोग होने वाले वाहनों पर पीछे प्रबंधक अपना मोबाइल नंबर अवश्य अंकित करें जिस पर यह भी लिखा हो कि किसी भी असुविधा पर तुरंत संपर्क करें आगामी लोकसभा चुनाव 2024 को दृष्टिगत रखते हुए उपस्थित प्रधानाचार्यों एवं प्रबंधकों को निर्देशित किया गया कि जिन विद्यालयों में बूथ बनने हैं वहां पर बूथ के बनाने हेतु पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित करें अधोहस्ताक्षरी की अध्यक्षता में अयोध्या धाम में भगवान राम की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा के संबंध में आम जनमानस हेतु तहसील पुरवा सभागार मे की गई बैठक एवं पेट्रोल पंप के संचालकों को दिए गए निर्देश उन्हें बताया गया कि शनिवार एवं रविवार को विशेष स्वच्छता अभियान चलाकर समुचित साफ सफाई का कार्य कराया जाए तथा प्लास्टिक मुक्त रखा जाए विशेष सफाई अभियान में स्थानीय लोगों स्वयंसेवी संगठनों का भी सहयोग लिया जाए सार्वजनिक स्थलों पार्कों मंदिर एवं कार्यालयों में भी विशेष सफाई अभियान चलाया जाए अवैध रूप से लगी हुई होल्डिंग्स को हटाया जाए तथा उस मार्ग पर किसी भी प्रकार का अवैध अधिक्रमण न होने पाए जिससे सुगम यातायात व्यवस्था बनी रहे तहसील दिवस पर आए हुए पीड़ितों की समस्याओं पर विशेष ध्यान दिया गया और उपस्थित पुलिस और प्रशासन के सारे अधिकारियों को निर्देशित भी किया गया।
अभिषेक मिश्रा ब्यूरो चीफ उन्नाव tv भारतवर्ष