: राजस्थान में मतदान के दौरान हुई पत्थरबाजी।
Sat, Nov 25, 2023
राजस्थान में मतदान के दौरान सीकर जिले के फतेहपुर विधानसभा क्षेत्र में फर्जी वोटिंग के आरोपों को लेकर हंगामा मच गया वहां फतेहपुर शहर के बीचो-बीच स्थित माचीवाल भवन पोलिंग बूथ के पास ऐसा बवाल मचा है जो थमने का नाम नहीं ले रहा है। इसमें दोनों पक्षों की तरफ से जमकर पत्थरबाजी की गई।
इससे वहां मौजूद लोगों में भगदड़ मच गई। इस दौरान पुलिस पर भी पथराव किया गया। इस पत्थर बाजी की घटना में एक कांस्टेबल के सिर पर भी पत्थर लगने की सूचना आ रही है।
इसे रोकने के लिए पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी लेकिन अभी तक वहां तनाव के हालात बने हुए हैं।
सीकर की फतेहपुर विधानसभा सीट पर रोचक मुकाबला चतुष्कोणीय बना हुआ है।
यहां कांग्रेस ने वर्तमान विधायक हाकम अली को चुनाव मैदान में उतार रखा है। वहीं भाजपा ने नए चेहरे श्रवण चौधरी को मौका दिया है।
इससे नाराज बीजेपी के पूर्व विधायक के पुत्र मधुसूदन भिंडा भी चुनावी मैदान में डटे हुए हैं। वहीं जननायक जनता पार्टी ने पूर्व विधायक नंदकिशोर पर दांव खेल है। चुनाव में प्रत्याशी एक दूसरे को टक्कर दे रहे हैं।
बता दें कि सीकर की लक्ष्मणगढ़ विधानसभा क्षेत्र व चूरू विधानसभा क्षेत्र में मतदान में धांधली के आरोपों के साथ कांग्रेस और बीजेपी के प्रत्याशी आमने-सामने आ गए।
लक्ष्मणगढ़ विधानसभा क्षेत्र में बीजेपी के प्रत्याशी सुभाष महरिया की टक्कर कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा चुनावी मैदान में है।
कई विधानसभा सीटों पर हंगामा और उपद्रव की सूचना आ रही है। पुलिस की ओर से सुरक्षा के इंतजाम चक जो बंद किए गए।
फतेहपुर के DSP रामप्रसाद ने कहा, "कुछ लोगों में आपस में बातचीत के बाद पथराव हुआ।
लोगों को खदेड़ा गया है, कुछ को हिरासत में भी लिया गया है। सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी। मतदान जारी है, मतदान में कोई रुकावट नहीं है। लोगों से शांति बनाए रखने की अपील है।
जिन्होंने मतदान नहीं किया है वे बूथ पर जाकर मतदान कर सकते हैं, सभी की सुरक्षा सुनिश्चित की जाएगी।
सीकर के SP परिस देशमुख ने कहा, "कुछ घंटे पहले पथराव की खबर मिली थी जिसके बाद पुलिस अधिकारी घटनास्थल पहुंचे और स्थिति को नियंत्रण में लिया गया।
6-7 लोगों को हिरासत में लिया गया है। शांतिपूर्ण तरीके मतदान जारी हैं। प्राथमिक जानकारी के अनुसार विवाद का कारण मतदान को लेकर हुआ है। आगे की कार्रवाई जारी है।
: चकबंदी विभाग का कारनामा । मामले में क्या दर्ज होगी एफआईआर ?
Fri, Nov 24, 2023
बीघापुर उन्नाव
उन्नाव जनपद के बीघापुर तहसील के चकबंदी विभाग का कारनामा ऐसा की आप भी सतर्क हो जाय ।अगर आपके गांव में चकबंदी चल रही है तो देखे रहिए कही आपकी पुरखों की जमीन किसी दूसरे को न मिल जाय ।
1975 में मृत्यु के बाद भी विशनू की वरासत क्यों नही हुई राजस्व अधिकारी क्यों नही दे रहे ज़बाब।
आखिर क्या है नियम वरासत का ?
नियम के अनुसार अब तो वरासत के लिए आनलाइन आवेदन की व्यवस्था है ।
मगर इसके पहले तक 1975 से राजस्व लेखपाल कितने आए होंगे और कितने चले गए होंगे मगर क्यों नही की विशनू की वरासत ?
चकबंदी विभाग ने भी 2022 में बिना जांच के कर दी वरासत।
जबकि सभी वारिस बीघापुर में ही करते है निवास ।
किस चकबंदी लेखपाल और कानून गो ने किया इतना बड़ा कारनामा ।
बीघापुर चेयरमैन का पैड भी लगा है फाइल में ।
चेयरमैन बीघापुर ने भी विशनू के वारिसानों में सिर्फ अमर किशोर को बताया वारिस ।
अमर किशोर के सगे भाई नंदकिशोर का भी नाम गायब ।
विशनू के पांच पुत्रों की जमीन अमर किशोर ने अकेले अपने नाम करा ली ।
सीओ चकबंदी ने वरासत आदेश को किया निरस्त ।
कार्यवाही के सवाल पर बचते नजर आए सीओ चकबंदी ।
विशनू का किसने बनाया फर्जी मृत्यु प्रमाण पत्र।
आखिर किसके इशारे पर हुआ करोड़ों की जमीन का खेल ।
अमरकिशोर ने वरासत के बाद जमीन का किया बैनामा ।पूरे मामले में चकबंदी विभाग सहित राजस्व विभाग के अधिकारी भी जिम्मेदार ।मामला गंभीर कब होगी जिम्मेदारों पर कार्यवाही और कब होगी एफआईआर ।
: मोहन भागवत करेंगे विश्व हिंदू सम्मेलन का शुभारंभ
Fri, Nov 24, 2023
थाईलैंड
थाईलैंड में आज तीसरे विश्व हिंदू सम्मेलन का का उद्घाटन राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रमुख मोहन भागवत करेंगे।
सम्मेलन में विचारक, कार्यकर्ता और नेता दुनियाभर में हिंदुओं के सामने आने वाले मुद्दों, चुनौतियों पर विचार रखेंगे और हल तलाशेंगे।
चार साल में एक बार होने वाले इस सम्मेलन के तीसरे संस्करण के लिए जयस्य आयतनम धर्मः को ध्येय वाक्य रखा गया है।