: भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 44 रनो से हराया।
Mon, Nov 27, 2023
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वर्ल्ड कप 2023 के फाइनल में मिली हार का बदला भारतीय टीम अपने धांसू अंदाज में ले रही है। दोनों टीमों के बीच 5 मैचों की टी20 सीरीज खेली जा रही है। इसके शुरुआती दोनों मुकाबलों में वर्ल्ड चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया को बुरी तरह रौंदा है।
यह दूसरा मुकाबला तिरुवनन्तपुरम में खेला गया, जिसमें भारतीय टीम ने 236 रनों का टारगेट दिया था। इसके जवाब में कंगारू टीम 191 रन ही बना सकी।
इस तरह मुकाबले में भारतीय टीम ने 44 रनों से धांसू अंदाज में जीत दर्ज कर सीरीज में 2-0 की बढ़त बना ली है। पहला मैच विशाखापट्टनम में खेला गया था, जिसमें भारतीय टीम ने 2 विकेट से जीत दर्ज की थी।
ऑस्ट्रेलिया के लिए मार्कस स्टोइनिस ने 25 गेंदों पर सबसे ज्यादा 45 रनों की पारी खेली।
जबकि टिम डेविड ने 37 रन बनाए. इनके अलावा कोई भी प्लेयर 20 रनों का आंकड़ा नहीं छू सका।
भारतीय गेंदबाजी में स्पिनर रवि बिश्नोई और तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा पूरी तरह छाए रहे।
दोनों ने 3-3 विकेट झटके। जबकि अर्शदीप सिंह, अक्षर पटेल और मुकेश कुमार ने 1-1 विकेट लिया।
: पाकिस्तानी सेना ने अपने दो रिटायर्ड अफसरों का किया कोर्ट मार्शल।
Sun, Nov 26, 2023
पाकिस्तानी सेना ने अपने दो रिटायर्ड अफसरों को कोर्ट-मार्शल किया है।
उन पर अफसरों को देशद्रोह के लिए उकसाने का आरोप है. यह कार्रवाई इस बात का संकेत है कि, 9 मई को सैन्य प्रतिष्ठानों पर हुए हमलों और हिंसा के आरोपियों के विवादास्पद सैन्य अदालती मुकदमे शुरू हो गए हैं।
अदालत ने मेजर (सेवानिवृत्त) आदिल फारुक रजा और कैप्टन (सेवानिवृत्त) हैदर रजा मेहदी को उनकी अनुपस्थिति में यह सजा सुनाई है।
वह दोनों विदेश में रह रहे हैं. इसलिए वे इस सजा को भुगतेंगे, इसकी संभावना न के बराबर है।
राजद्रोह भड़काने का आरोप
बता दें कि, मेजर (सेवानिवृत्त) आदिल फारूक राजा और कैप्टन (सेवानिवृत्त) हैदर रजा मेहदी का कोर्ट-मार्शल किया गया और उन्हें सेना के जवानों के बीच राजद्रोह भड़काने के आरोप में पाकिस्तान सेना अधिनियम, 1952 के तहत फील्ड जनरल कोर्ट मार्शल (एफजीसीएम) के माध्यम से दोषी ठहराया गया और सजा सुनाई गई।
सेना के बयान में कहा गया है कि, उन्होंने जासूसी से संबंधित आधिकारिक गोपनीयता अधिनियम, 1923 के प्रावधानों का भी उल्लंघन किया है और राज्य की सुरक्षा और हित के लिए हानिकारक कार्य किया है।
मेजर रजा को 14 तो कैप्टन मेहदी को 12 साल के कारावास की सजा
मेजर राजा को 14 वर्ष के कठोर कारावास की सजा सुनाई गई, जबकि कैप्टन मेहदी को 12 वर्ष के कठोर कारावास की सजा दी गई।
वे दोनों विदेश में रह रहे हैं और उन्हें अनुपस्थिति में सजा सुनाई गई थी।
बयान में कहा गया है कि सक्षम क्षेत्राधिकार की अदालत ने उचित न्यायिक प्रक्रिया के माध्यम से 7 अक्टूबर और 9 अक्टूबर, 2023 को दोनों व्यक्तियों को दोषी ठहराया और फैसला सुनाया। बयान में कहा गया कि दोनों अधिकारियों की रैंक 21 नवंबर को जब्त कर ली गई थी।
: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने तेजस लड़ाकू विमान में उड़ान भरी।
Sat, Nov 25, 2023
बेंगलुरु
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार (25 नवंबर) को बेंगलुरु में हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (HAL) की साइट पर हल्के लड़ाकू विमान तेजस में उड़ान भरी है। जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा कीं।
एचएएल की तरफ से निर्मित तेजस फाइटर जेट (India Tejas Fighter Jet) जिसे मुख्य रूप से भारतीय वायु सेना के मिग 21 लड़ाकू जेट के पुराने स्क्वाड्रन को बदलने के लिए विकसित किया गया है।
एचटी रिपोर्ट के मुताबिक, भारतीय वायुसेना और रक्षा मंत्रालय ने इसके सभी वेरिएंट सहित कुल 324 तेजस विमान खरीदने को लेकर एचएएल के साथ करार किया था।