: साउथ फिल्म लियो केरल में 50 करोड़ क्लब में शामिल ।
Sun, Oct 29, 2023
साउथ फिल्म लियो
19 अक्टूबर को रिलीज हुई साउथ सुपरस्टार थालापति विजय की लियो ने भारत में 284.90 करोड़ की कमाई हासिल कर ली है।
जबकि दुनियाभर में यह आंकड़ा 489.15 करोड़ की कमाई हासिल कर ली है।
लेकिन इन रिकॉर्ड के साथ लियो ने अपने नाम कुछ और रिकॉर्ड कर लिए हैं।
दरअसल, लियो केरल में 50 करोड़ के क्लब में शामिल हो गई है, जिसके चलते फैंस की खुशी सातवें आसमान पर है।
इतना ही नहीं दुनियाभर में 500 करोड़ की कमाई हासिल करने को तैयार है।
वहीं आने वाले दिनों में लियो कौन कौनसे रिकॉर्ड ब्रेक करती है यह देखना दिलचस्प होगा।
: प्याज के दामों में भारी तेजी । प्याज आंसू निकालने को तैयार
Sun, Oct 29, 2023
नई दिल्ली
प्याज पर राहत के लिए सरकार का 'टमाटर' वाला प्लान, जल्द घट सकते हैं दाम।
बीते कुछ महीनों में टमाटर की कीमतों में आग लगी थी।
तो अब प्याज लोगों के आंसू निकाल रही है।
इस समय प्याज की कीमत दिल्ली के कुछ इलाकों में 90 रुपये के पार पहुंच चुकी है।
तो व्यापारियों का मानना है कि जल्द ये 100 रुपये प्रति किलो का आंकड़ा पार कर सकती है।
: बसपा नेता के नाती को शिक्षक ने पीटा। गौतमपल्ली थाने में एफआईआर दर्ज ।
Sun, Oct 29, 2023
लखनऊ उत्तर प्रदेश
लखनऊ में एक स्कूल की महिला शिक्षक ने सतीश चंद्र मिश्रा बीएसपी नेता के नाती की बुरी तरह पिटाई कर दी।
मामले की शिकायत छात्र के परिजन ने स्कूल प्रबंधन से की। इसके बावजूद स्कूल मैनेजमेंट की ओर से आरोपी महिला शिक्षक के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई।
इसके बाद छात्र के परिजन की ओर से थाने में महिला शिक्षक के खिलाफ FIR दर्ज कराई गई है।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, पीड़ित छात्र बहुजन समाज पार्टी (BSP) के नेता सतीश चंद्र मिश्रा का नाती (बेटी का बेटा) है।
जानकारी के अनुसार टिफिन खाने को लेकर पीटी टीचर संगीता सहाय ने छात्र की बेरहमी से पिटाई की।
जिसकी शिकायत छात्र के पिता ने स्कूल प्रबंधन से की मगर मामले में स्कूल मैनेजमेंट की ओर से कार्रवाई न होने के बाद सतीश चंद्र मिश्रा के दामाद और पीड़ित छात्र के पिता परेश मिश्रा ने गौतमपल्ली पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज कराया।
पीड़ित छात्र लामार्टिनियर बॉयज में पांचवीं कक्षा में पढ़ाई करता है।
पुलिस के पास दर्ज एफआईआर में पीड़ित छात्र के पिता परेश मिश्रा ने कहा कि उनका बेटा लखनऊ के पॉश इलाके हजरतगंज में लामार्टिनियर बॉयज़ स्कूल में पढ़ता है।
उन्होंने आरोप लगाया कि पीटी टीचर संगीता सहाय ने उनके बच्चे को सिर्फ टिफिन लेने की बात पर पीटा था।
हैरानी की बात यह है कि स्कूल प्रशासन कोई कार्रवाई नहीं की।
उन्होंने यह भी कहा कि जब वह कोर्ट में थे, तो उन्हें बेटे की पिटाई की खबर मिली। उन्होंने कहा कि वे तुरंत अपने बच्चे के स्कूल गए और प्रिंसिपल से मिले।
छात्र रोते-रोते पूरी घटना बताई।
परेश मिश्रा ने कहा कि प्रिंसिपल से मिलने पर मेरे बेटे ने उन्हें पूरी कहानी बताई।
इसके बाद परेश मिश्रा ने प्रिंसिपल से आरोपी महिला टीचर के खिलाफ कार्रवाई का आग्रह किया, लेकिन उनकी दलीलों को अनसुना कर दिया गया।
प्राचार्य के व्यवहार से वे निराश हो गये और घर लौट गये।
उन्होंने यह भी कहा कि उनका बच्चा बुरी तरह सहम गया था।
इसके बाद उन्होंने पुलिस से संपर्क किया और मामले के संबंध में FIR दर्ज कराई।