: मध्यप्रदेश के खलासी का शव सदिग्ध परिस्थितियों में हाइवे किनारे मिला।
Tue, Jan 30, 2024
मोहनलालगंज
मोहनलालगंज कोतवाली क्षेत्र के फत्तेखेड़ा में स्थित शिवगढ रिसार्ट में बीते रविवार की रात मध्यप्रदेश के करेली से बारात आई थी, बारातियों को लेकर आयी बस को चालक गनेश प्रसाद ने रिसार्ट के बाहर खड़ा कर दिया ।
जिसके बाद खलासी अभिषेक साहू (28 वर्ष) निवासी भूमि थाना बरेला जनपद जबलपुर, मध्यप्रदेश बस से उतरने के बाद कही चला गया। देर रात खलासी के वापस ना लौटने पर चालक गनेशी प्रसाद ने उसका फोन मिलाया लेकिन उठा नही।
सोमवार की सुबह चालक अपने साथी संग खलासी को खोजने निकला तो करीब एक किलोमीटर दूर एक ढाबे के पास खून से लतपथ मरणासन्न हालत में अभिषेक सड़क किनारे पड़ा मिला। जिसके बाद आनन फानन एम्बुलेंस की मदद से दोनो खलासी को इलाज के लिये मोहनलालगंज सीएचसी लेकर पहुंचे जहां मौजूद डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने फोन कर परिजनो को सूचना देने के बाद मृतक खलासी के शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिये भेजा ।
इंस्पेक्टर आलोक राव ने बताया प्रथम दृष्टया जांच में पता चला है मृतक खलासी ने अत्यधिक शराब पी रखी थी, शराब पीकर हाइवे पर पैदल ही जाने के दौरान किसी अज्ञात वाहन की चपेट में आकर उसकी मौत हो गयी होगी।
: महिला को पीटा, युवक को दिया था उधार मुकदमा दर्ज।
Tue, Jan 30, 2024
मोहनलालगंज
निगोहां थाना क्षेत्र के मस्तीपुर गांव निवासी महिला विन्देश्वरी ने बताया पड़ोसी सचिन को दौ सौ रूपये उधार दिया था, रविवार की सुबह अपने उधार दिये पैसे मांगे तो गन्दी गन्दी गालिया देने लगा विरोध करने पर बुरी तरह पिटाई करने के बाद दोबारा पैसे मंगाने पर जान से मारने की धमकी दी।
थाना प्रभारी अनुज कुमार तिवारी ने बताया पीड़िता की तहरीर पर आरोपी के विरूद्व मारपीट, जान से मारने की धमकी की धाराओ में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गयी हैं ।
: तालिबान की बुलाई मीटिंग में शामिल हुआ भारत।
Tue, Jan 30, 2024
काबुल
अफगानिस्तान की तालिबानी सरकार की बुलाई गई एक मीटिंग में भारत ने भी हिस्सा लिया है।
जानकारी के अनुसार, तालिबान के विदेश मंत्रालय ने कई देशों में प्रतिनिधियों को आमंत्रित किया था।
सोमवार को हुई इस बैठक में भारत के अलावा रूस, चीन, ईरान, पाकिस्तान, उज्बेकिस्तान, तुर्कमेनिस्तान, कजाकिस्तान, तुर्की और इंडोनेशिया के राजनयिकों ने भी भाग लिया।
वहीं रूस का प्रतिनिधित्व अफगानिस्तान के लिए उसके विशेष प्रतिनिधि ज़मीर काबुलोव ने किया।
भारत ने कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया
काबुल में हुई इस बैठक पर भारतीय अधिकारियों की ओर से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया।
वहीं इससे पहले संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में भारतीय दूतावास द्वारा अबू धाबी में गणतंत्र दिवस समारोह के लिए कार्यवाहक अफगान दूत बदरुद्दीन हक्कानी को आमंत्रित किया गया था। बता दें कि भारत सरकार ने अफगानिस्तान की तालिबानी सरकार को मान्यता नहीं दी है।
लेकिन इस बैठक के बाद तालिबान विदेश मंत्रालय के उप प्रवक्ता हाफिज जिया अहमद ने कहा कि भारत हमारा समर्थन करता है।
'भारत अफगानिस्तान के विकास में देता है सहयोग'
बैठक में शामिल हुए भारतीय प्रतिनिधि के हवाले से तालिबान विदेश मंत्रालय के उप प्रवक्ता ने कहा, "नई दिल्ली अफगानिस्तान की स्थिरता पर केंद्रित सभी पहलों का समर्थन करती है।
" अहमद ने एक्स पर एक पोस्ट में भारतीय प्रतिनिधि के हवाले से कहा, "भारत अफगानिस्तान के संबंध में अंतरराष्ट्रीय और क्षेत्रीय पहलों में सक्रिय रूप से भाग लेता है और अफगानिस्तान की स्थिरता और विकास के लिए हर प्रयास का समर्थन करता है।"