: हत्या के दोषी Kenneth Eugene Smith को Nitrogen Gas से ऐसे दी गई सजा-ए-मौत।
Sat, Jan 27, 2024
अमेरिका
अमेरिका के रहनेवाले कत्ल के मुजरिम केनेथ इयूजीन स्मिथ को अलबामा में गुरुवार की शाम नाइट्रोजन गैस के जरिए सजा-ए-मौत दे दी गई। भारतीय समय के हिसाब से उसकी मौत शुक्रवार की सुबह हुई।
इसके बाद नाइट्रोजन गैस मास्क से किसी को से मारने वाला दुनिया का पहला और इकलौता देश अमेरिका बन गया।
खास बात ये थी कि 58 साल के केनेथ इयूजीन स्मिथ को पहले भी सज़ा-ए-मौत देने की कोशिश की गई थी, लेकिन तब वो बच गया था।
35 साल बाद मिली सजा
दरअसल, 35 साल पहले एक अमेरिकी महिला का कत्ल हुआ था। जिसे स्मिथ ने सुपारी लेकर अंजाम दिया था।
इस वारदात को अब 35 बरस का वक़्त गुज़र चुका है. अब जाकर स्मिथ को उसके किए की सजा मिली है, वो भी बिल्कुल अलग अंदाज में।
इससे पहले साल साल 2022 में उसे ज़हर वाले इंजेक्शन से मारने की कोशिश की गई थी, लेकिन तब डेथ सेल में डॉक्टर उसकी नस का ही पता नहीं लगा सके थे और कई बार इंजेक्शन लगाने की कोशिश के बावजूद उसकी जान बच गई थी।
: मासूम बच्चे को मौसी ने उतारा मौत के घाट।
Fri, Jan 26, 2024
हरिद्वार
हरिद्वार से हैरान करने वाला मामला सामने आया , 7 साल के मासूम बच्चे को मौसी ने डूबाकर मारा गंगा नदी में डूबाकर मासूम को मौत के घाट उतारा पुलिस ने हत्यारोपी मौसी को गिरफ्तार कर लिया।
मृतक मासूम बच्चा ब्लड कैंसर से पीड़ित था मौसी सुधा ने चमत्कार की आस में लगवाई डुबकी करीब पांच मिनट तक गंगा में डुबकियां लगवाई घटना को देख रहे लोगों ने बच्चे को बाहर निकाला पुलिस ने मौके से तीन लोगों को हिरासत में लिया।
: पाकिस्तान के आर्मी चीफ ने ईरान को दी धमकी?
Fri, Jan 26, 2024
पाकिस्तान
पाकिस्तान के सेना प्रमुख जनरल असीम मुनीर ने ईरान को करारा जवाब देने की धमकी दी।
जनरल मुनीर ने कहा कि जिन लोगों ने हमारे देश की पीठ पर छुरा घोंपा है, उन्हें करारा जवाब दिया जाएगा।
असीम मुनीर का ये बयान ऐसे वक्त आया है, जब पाकिस्तान और ईरान के बीच तनाव अब तक के सबसे बुरे दौर में हैं।
दोनों के बीच ये तनाव तब शुरू हुआ, जब ईरान ने पाकिस्तान में बलूचिस्तान में जैश अल-अद्ल के ठिकानों पर एयरस्ट्राइक की थी।
इसके बाद पाकिस्तान ने भी ईरान के सिस्तान-बलूचिस्तान में बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी (बीएलए) के ठिकानों पर हवाई हमले कर दिए थे। जैश अल-अद्ल को ईरान और बीएलए को पाकिस्तान आतंकी संगठन मानते हैं।
न्यूज एजेंसी पीटीआई ने पाकिस्तान की स्थानीय मीडिया के हवाले से बताया है कि मुनीर ने ये बयान बुधवार को छात्रों को संबोधित करते हुए दिया। उन्होंने ईरान की एयरस्ट्राइक का भी जिक्र किया।
असीम मुनीर ने कहा, किसी को भी पाकिस्तान की संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता का उल्लंघन करने की अनुमति नहीं दी जाएगी।
उन्होंने आगे कहा, आप हमारी पीठ में छुरा नहीं घोंप सकते और अगर आप ऐसा करेंगे तो आपको करारा जवाब मिलेगा।