: उत्तर भारत के अधिकांश राज्यों में ठंड का कहर।
Sun, Jan 28, 2024
मौसम विभाग
उत्तर भारत के अधिकांश राज्यों में ठंड का कहर जारी है। मौसम विभाग का कहना है कि उत्तर प्रदेश, बिहार में अगले दो-तीन दिन तक घने से बहुत घना कोहरा छाया रहेगा।
साथ ही इन दोनों राज्यों में कोल्ड डे की भी स्थिति बनी रहेगी।
अभी कुछ दिनों तक यूपी, बिहार में रहने वाले लोगों को ठंड से राहत मिलने के आसार नहीं है। हालांकि, राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में ठंड थोड़ी कम हुई है।
जबकि यूपी के अधितकर शहरों में कोहरा छाया हुआ है। शीतलहर से कई शहरों में ठिठुरन बढ़ी हुई है।
मौसम पूर्वानुमान एजेंसी स्काईमेट के मुताबिक, पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र का मौसम एक बार फिर बदलने के आसार हैं।
वेस्टर्न डिस्टर्बेंस की वजह से जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश में अगले दो दिन में बारिश और बर्फबारी होने की उम्मीद है।
: देहरादून विधानसभा स्थित सात मोड़ के पास सड़क हादसा।
Sat, Jan 27, 2024
देहरादून
विधानसभा स्थित सात मोड़ के पास सड़क हादसा,क्षेत्रीय विधायक,मंत्री डॉ. प्रेमचंद्र अग्रवाल ने की मदद, मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल ने अपना काफिला रोका मदद की,घायलों की सुध लेते हुए एंबुलेंस,पुलिस को सूचना दी,डॉ प्रेमचंद अग्रवाल ने एंबुलेंस से घायलों को रवाना कराया,पुलिस अधिकारियों को उपचार के लिए निर्देश दिये।
: कपड़े के शोरूम में लगी भीषण आग,फायर बिग्रेड की 8 गाड़ियां पहुंची मौके पर।
Sat, Jan 27, 2024
आगरा
कपड़े के शोरूम में लगी भीषण आग,फायर बिग्रेड की 8 गाड़ियां पहुंची मौके पर,हरीपर्वत थाने की पुलिस भी मौके पर,कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पाया गया काबू,लाखों रुपए का सामान जलकर हुआ राख,चालू प्रेस छोड़ गया था कर्मी, जिससे से हुआ हादसा,थाना हरीपर्वत क्षेत्र के वूमेंस प्लाजा का मामला।