: सिंचाई विभाग के अभियंता शैलेंद्र सिंह ने विधायक से बोला झूठ
Sun, Sep 3, 2023
बीघापुर उन्नाव
अधिकारियों के हौसले इस कदर बुलंद हैं कि जनप्रतिनिधियों को गुमराह करने के लिए वो किसी भी सीमा तक जा सकते हैं।
जनप्रतिनिधियों की बातों को हल्के में लेना आज सिंचाई विभाग के अभियंता शैलेंद्र कुमार को भारी पड़ा उनका झूठ पकड़ा गया।
और विधायक आशुतोष शुक्ला मौके पर ही बैठ गए और उन्हें मौके पर बुलाया और जिस पुलिया को वह 15 दिन पहले बनने की बात बता रहे थे उसी पुलिया का आंखों देखा हाल उन्हें दिखाया जिसका निर्माण अभी भी नहीं हुआ था और जब विधायक आशुतोष शुक्ला ने फोन करके उनसे इसके बाबत कहा तो उन्होंने कहा कि उस पुलिया का निर्माण हो गया है ।
https://youtu.be/iDuqG7jgd5A?si=qQ1Ja-m-WcKygPkV
विधायक ने तुरंत उसी स्थान पर जहां पर टूटी पुलिया थी सिंचाई अभियंता शैलेंद्र कुमार सिंह को बुलाया जिनके साथ उप जिलाधिकारी बीघापुर और क्षेत्राधिकार बीघापुर भी पहुंची सिंचाई विभाग अभियंता द्वारा अपना झूठ पकड़े जाने पर कोई सफाई देते नहीं बनी वहीं विधायक और भविष्य में ऐसा दोबारा करने की न करने की हिदायत देते हुए मुख्यमंत्री से शिकायत करने की बात कही । विधायक आशुतोष शुक्ला ने कहा कि मैं भारतीय जनता पार्टी का अनुशासित कार्य करता हूं जिसके साथ-साथ मैं जनता का सेवक भी हूं जनता की समस्याओं को उठाना मेरा प्रथम कर्तव्य है मैं जानता और किसानों के हितों के लिए संघर्ष करता रहूंगा चाहे मैं विधायक रहूं या ना रहूं।
: 10वी पास वालो को मिलेंगे हर: PMKVY Yojana Registration 2023
Tue, Aug 8, 2023
PMKVY Yojana Registration 2023: प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना के अंतर्गत देश के बेरोजगार युवाओं को कौशल विकास योजना के अंतर्गत स्किल डेवलपमेंट कोर्स करवाया जाता है जिससे कि युवाओं को रोजगार योग्य बनाया जा सके। केंद्र सरकार के द्वारा कौशल विकास योजना का शुरूआत किया गया है इसके अंतर्गत देश के विभिन्न राज्यों के विभिन्न क्षेत्रों में कौशल विकास ट्रेनिंग केंद्र का स्थापना किया गया है जिसके अंतर्गत युवा स्किल डेवलपमेंट कोर्स कर सकते हैं। पीएम कौशल विकास योजना के अंतर्गत ट्रेनिंग लेने के लिए अभ्यार्थियों को रजिस्ट्रेशन करना होता है उसके बाद अगर वह एलिजिबल होते हैं तो उन्हें सरकार के द्वारा कौशल विकास केंद्र पर 6 महीने से लेकर के 3 महीने 2 महीने तक का मुफ्त ट्रेनिंग दिया जाता है जिसके बाद ट्रेनिंग पूरा होने के बाद उम्मीदवारों को ट्रेनिंग से संबंधित सर्टिफिकेट दिया जाता है। इसके साथ साथ ट्रेनिंग पूरा कर चुके युवाओं को परीक्षा देना पड़ता है उसके बाद अगर वह उस परीक्षा को पास कर लेते हैं तो उन्हें सरकार के द्वारा ₹8000 तक आर्थिक सहायता दिया जाता है जिससे कि भी अपने लिए रोजगार ढूंढ सके।
कौशल विकास योजना के अंतर्गत स्किल डेवलपमेंट के अलावा कई सारे कोर्सेज कराए जाते हैं जिससे कि बेरोजगार युवा को रोजगार योग बनाया जा सके। कौशल विकास केंद्र पर ट्रेनिंग कंप्लीट कर लेने के बाद रोजगार मेला का भी आयोजन किया जाता है। जहां पर देश के बहुत सारे प्रतिष्ठित कंपनियां भाग लेती है जिसमें युवाओं को स्किल के आधार पर नौकरियां उपलब्ध करवाया जाता है। ऐसे में अगर आप भी बेरोजगार हैं और आप 10वीं 12वीं पास कर चुके हैं तो आप कौशल विकास योजना के अंतर्गत फ्री ट्रेनिंग लेकर अपने को रोजगार युक्त बना सकते हैं एवं सरकार द्वारा दिए जाने वाले ₹8000 का आर्थिक सहायता पा सकते हैं।
PMKVY Yojana Registration 2023
बेरोजगार युवाओं को रोजगार योग्य बनाने के लिए कौशल विकास योजना का शुरूआत किया गया है जिसके अंतर्गत 100 से भी अधिक स्किल डेवलपमेंट कोर्सेज जैसे कि कंप्यूटर ट्रेनिंग कोर्स होटल मैनेजमेंट सोशल मीडिया मैनेजमेंट एआई रोबोटिक्स डिजिटल मार्केटिंग सिलाई मशीन ट्रेनिंग इत्यादि कई सारे स्किल डेवलपमेंट ट्रेंनिंग कोर्सेज कराई जाती है जिस कोर्स को पूरा कर लेने के बाद उम्मीदवारों को कोर्स से संबंधित सर्टिफिकेट दिया जाता है जिससे कि वह किसी भी प्राइवेट कंपनी में जॉब के लिए आवेदन कर सकते हैं। इस योजना के अंतर्गत 2023 में सरकार द्वारा कई सारे नई-नई स्किल डेवलपमेंट कोर्स से जोड़ा गया है जिसके अंतर्गत एआई रोबोटिक्स 3D प्रिंटिंग इत्यादि कई सारे स्किल डेवलपमेंट कोर्स शुरू किया गया है। इस कोर्स को पूरा कर लेने के बाद उम्मीदवारों को कोर्स से संबंधित सर्टिफिकेट दिया जाता है एवं उन्हें ₹8000 का आर्थिक सहायता प्रदान किया जाता है जिससे कि वह किसी भी बड़े शहर में जा कर के वहां पर अपने लिए रोजगार ढूंढ सकते हैं।
: आवासों की चाभियां पाकर लाभार्थियों में हर्ष
Fri, Jul 7, 2023
उन्नाव
आवासों की चाभियां पाकर लोग हुए गदगद ।
जिलाधिकारी श्रीमती अपूर्वा दुबे के कुशल मार्ग दर्शन में शासन के निर्देशानुसार आज दिनांक 07 जुलाई 2023 को अपरान्ह से निराला प्रेक्षागृह उन्नाव में प्रधान मंत्री आवास योजना (ग्रामीण) व मुख्य मंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के पात्र लाभार्थियों को गृह प्रवेश हेतु चाभी वितरण,गरीब व असहाय मरीजों को रू० 5:00 लाख तक निःशुल्क इलाज हेतु आयुष्मान गोल्डेन कार्ड व प्रधान मंत्री स्वनिधि योजना के ऐसे लाभार्थी जिनके द्वारा अच्छा कार्य किया गया एवं डिजिटल ट्रान्जेक्शन किया गया, को प्रमाण-पत्र का वितरण जन प्रतिनिधियों में जिला पंचायत अध्यक्षा श्रीमती शकुन सिंह,सदर विधायक पंकज गुप्ता,
सफीपुर विधायक बंबा लाल दिवाकर,अध्यक्ष, जिला सहकारी बैंक अरुण सिंह व अन्य गणमान्य व्यक्तियों के द्वारा किया गया।
जिला ग्राम्य विकास अभिकरण, उन्नाव के तत्वावधान में प्रधान मंत्री आवास योजना (ग्रामीण) व मुख्यमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के अन्तर्गत जनपद में कुल 9476 पात्र लाभार्थियों के गृह प्रवेश कराये गये एवं जनपद के विभिन्न स्थानों पर आयोजित कार्यक्रम में कुल 8476 तथा निराला प्रेक्षागृह में 1000 लाभार्थियों को चाभी का वितरण कराया गया।
उक्त कार्यक्रम के अन्तर्गत जिला नगरीय विकास अभिकरण, उन्नाव के तत्वावधान में प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के 800 लाभार्थियों को प्रमाण-पत्र व दो व्यक्तियों को रू0 10:00-10:00 हजार का ऋण दिया गया जिसमें कार्यक्रम के दौरान प्रतीकात्मक रूप से 06 लाभार्थियों को प्रमाण पत्र दिये गये स्वास्थ्य विभाग के तत्ववधान में आज आयोजित कार्यक्रम में निराला प्रेक्षागृह में 06 पात्र लाभार्थियों को एवं जनपद के अन्य स्थलों पर 75 लोगों को आयुष्मान गोल्डेन कार्ड वितरित किये गये ।
कार्तिकेय दीक्षित tv भारतवर्ष