: Unnao News: जिला योजना समिति के सदस्य के लिए 10 जून से मिलेंगे पर्चे
Sat, Jun 10, 2023
उन्नाव। नगरीय निकायों के निर्वाचित 266 सभासदों में से जिला योजना समिति के सदस्यों के लिए जारी चुनाव कार्यक्रम में नामांकन 17 जून होगा। इसके लिए नामांकन पत्रों की बिक्री दस जून से शुरू हो जाएगी।
सहायक निर्वाचन अधिकारी (पंचायत/निकाय) वीके श्रीवास्तव ने बताया कि निर्देशन पत्र निर्वाचन या सहायक निर्वाचन अधिकारी के कार्यालय से निर्धारित शुल्क देकर 10 जून से सुबह 11 बजे से शाम चार बजे तक प्राप्त किए जा सकते हैं
: महिला की मौत; बाइक की टक्कर से
Tue, Mar 14, 2023
पाटन।
बाइक की टक्कर से खेत की ओर जा रही महिला की मौत हो गई। पुलिस ने पति की तहरीर पर बाइक सवार युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस का कहना है कि मौके से बाइक बरामद की गई है और आरोपी की तलाश की जा रही है।बिहार थानाक्षेत्र के असईखेड़ा निवासी गोविंद की पत्नी बिटोला देवी (30) सोमवार शाम जेठानी केतकी के साथ पैदल खेत की ओर जा रही थी। गांव के बाहर भगवतनगर-चैनपुर मार्ग पर तेज रफ्तार बाइक सवार गांव के ही विनीत ने बिटोला को टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसे के बाद विनीत मौके पर बाइक छोड़कर भाग निकला।जेठानी की सूचना पर पहुंचे परिजनों ने उसे सुमेरपुर स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। वहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
पति की तहरीर पर पुलिस ने विनीत के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस ने बाइक भी कब्जे में ली है। मृतका का पति मुंबई में मजदूरी करता है। घटना में उसके तीन बच्चों में अंकुश, बिट्टू और साजन के सिर से मां साया छिन गया। थानाध्यक्ष संदीप शुक्ला ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराने के साथ युवक के खिलाफ रिपोर्ट भी दर्ज कर ली गई है।
: उन्नाव में कानपुर लखनऊ राजमार्ग में छह लोंगों की मौत अन्य कई गम्भीर रुप से घायल
Sun, Jan 22, 2023
बदरका चौकी थाना अचलगंज क्षेत्र जनपद उन्नाव में कानपुर लखनऊ राजमार्ग स्थित आजाद मार्ग चौराहे पर एक अनियंत्रित डंपर ने एक कार और मोटर साईकिल को टक्कर मारते हुए खड़े आधा दर्जन से अधिक लोगो को रौंद दिया
कई लोगो की मौत की सूचना मिली जिनमे 4 लोग झौहा गांव के निवासी बताए जा रहे जो ऑल्टो कार से किसी मांगलिक कार्यक्रम में जा रहे थे और एक लड़का सुपासी गांव का एवम दो महिलाएं जालिम खेड़ा निवासी बताई जा रही।
घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया।[video width="640" height="352" mp4="https://tvbharatvarsh.in/storage/2023/01/WhatsApp-Video-2023-01-22-at-9.50.34-PM.mp4"][/video]विमलेश 60 वर्ष पुत्र राम किशन तिवारी, शिवांक 30 पुत्र कमलेश निवासी झव्वा, शकुन्तला 50 वर्ष पत्नी राम आसरे शिवानी पुत्री राम आसरे, निवासी जालिम खेड़ा दोनों मां बेटी, पूरब दीक्षित निवासी नवाबगंज व छोटेलाल पुत्र हरी शंकर
निवासी सुपासी की हुई मौत
[video width="640" height="352" mp4="https://tvbharatvarsh.in/storage/2023/01/WhatsApp-Video-2023-01-22-at-9.50.34-PM-1.mp4"][/video]
WhatsApp Video 2023-01-22 at 9.50.34 PM