: सम्पूर्ण समाधान दिवस में पहुंची जिलाधिकारी अपूर्वा दुबे और फरियादियों की समस्याओं के निस्तारण के दिये निर्देश
Sat, Aug 6, 2022
सफीपुर उन्नाव
सम्पूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर तहसील सफीपुर जनपद उन्नाव में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में आज जिलाधिकारी उन्नाव अपूर्वा दुबे ने पहुँचकर फरियादीयों की समस्या एवं शिकायतों को सुना और अधीनस्थ कर्मचारियों को उनके निराकरण का निर्देश दिया।सम्पूर्ण समाधान दिवस में क्षेत्रीय विधायक बंबालाल दिवाकर भी मौजूद रहे।समाधान दिवस में पुलिस , अधीक्षक दिनेश त्रिपाठी व मुख्य विकास अधिकारी ने भी अपने अधीनस्थ अधिकारियों को जन सामान्य की समस्याओं/शिकायतों को सुनकर उसका समय से निस्तारण करने हेतु को निर्देश दिए।
: 9 अगस्त को मनाया जायेगा पंडित शिवाधार मिश्र का जयंती समारोह
Sat, Aug 6, 2022
उन्नाव उत्तर प्रदेश
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी कवि मनीषी पंडित शिवा धार मिश्र की 102 वी जयंती समारोह उनके पैतृक गांव हुलासी खेड़ा में 9 अगस्त को मनाई जाएगी कार्यक्रम में हर वर्ष की भाँति क्षेत्र के सम्मानित प्रबुद्ध जनों के के द्वारा श्रद्धांजलि भी दी जाएगी । इस बात की जानकारी देते हुए बैसवारा क्षेत्रीय कल्याण समिति के महामंत्री हरिओम सिंह ने बताया कि 9 अगस्त दिन मंगलवार को आयोजित जयंती समारोह के अवसर पर उनकी मूर्ति का अनावरण भी किया जाएगा। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम के मुख्य अतिथि आचार्य महामंडलेश्वर डॉक्टर स्वामी सच्चिदानंद हरि साक्षी जी महाराज सांसद उन्नाव होंगे समारोह की विशिष्ट अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती शकुन सिंह व क्षेत्रीय विधायक आशुतोष शुक्ला होंगे । वही क्षेत्रीय विशिष्ट जन , साहित्यकार ,मनीषी, पत्रकार पहुंचकर अपने श्रद्धा सुमन अर्पित करेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता साहित्य भूषण डॉ गणेश नाथ शुक्ला करेंगे। इस मौके पर कब सम्मेलन का भी आयोजन होगा।