दुर्घटना : आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर दर्दनाक हादसा
Sun, May 25, 2025
उन्नाव : थाना बांगरमऊ क्षेत्र के अंतर्गत
आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे के
किमी संख्या 230 पर वाहन संख्या UP14 FK 4045 और कंटेनर संख्या HR55 V 1667 के बीच दुर्घटना हुई। इस दुर्घटना में गाड़ी में सवार तीन अज्ञात व्यक्तियों की मौके पर ही मृत्यु हो गई। साथ ही, एक महिला आरूसी उपाध्याय पुत्री अजीत कुमार उपाध्याय, उम्र लगभग 26 वर्ष, निवासी संजय नगर, गाजियाबाद गंभीर रूप से घायल हुई।
घटना की सूचना मिलते ही थाना बांगरमऊ पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और घायल महिला को सीएचसी बांगरमऊ में भर्ती कराया गया। मृतकों के शव पुलिस ने कब्जे में लेकर पंचनामा सहित आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। दुर्घटना में शामिल कंटेनर और वाहन को एक्सप्रेसवे से किनारे कर दिया गया है।
यातायात सामान्य रूप से संचालित हो रहा है और शांति व्यवस्था में कोई समस्या नहीं है।
अपराध : बांगरमऊ तहसील अंतर्गत दबंगों ने बुजुर्ग की जमीन पर किया कब्जा
Sun, May 25, 2025
बांगरमऊ तहसील अंतर्गत दबंगों ने बुजुर्ग की जमीन पर किया कब्जा
विगत दिवस उन्नाव समीक्षा बैठक में आयें प्रभारी मंत्री के गाड़ी के सामने पहुंच बुजुर्ग ने अपनी समास्याओं से अवगत कराने का किया था प्रयास
बुजुर्ग को बांगरमऊ एसडीएम ने न्याय दिलाने का दिया था भरोसा
बुजुर्ग को अभी तक नहीं मिला न्याय
सूत्रों की मानें तो बुजुर्ग की लगभग आठरह बीघा भूमि पर एक के दबंगों ने किया कब्जा
चकबंदी में कागजों में कुटनीति के तहत भूमि में किया हेरफेर संबंधित अधिकारियों की भूमिका संदेश घेरे में
जान बचाकर दूसरे जनपद में रहने को मजबूर
सराहनीय : विद्युत आपूर्ति में लापरवाही पर नाराज हुए सांसद।
Sun, May 25, 2025
उन्नाव : विद्युत आपूर्ति में लापरवाही पर नाराज हुए सांसद।
सांसद बोले – अब बदलनी होगी विभाग की कार्यशैली
मीटर लगाने और खराब मीटर बदलने को 24 घंटे की डेडलाइन
ट्रांसफॉर्मर, तारों और बिल की समस्याएं बनीं मुख्य मुद्दा
सांसद ने कहा – उपभोक्ताओं को चक्कर न काटने पड़ें
बिजली कटौती रोस्टर के अनुसार हो – सख्त निर्देश
अधिकारियों के फोन न उठाने पर जताई नाराजगी
बैठक में विधायकगण, डीएम समेत वरिष्ठ अधिकारी रहे मौजूद।