अपराध : जमीन पर फर्जी वरासत दर्ज कर की प्लाटिंग गवाह ने एसडीएम से की शिकायत
Thu, May 15, 2025
बिक्री के बाद हुआ आपसी विवाद, गवाह ने खोली पोल
पाटन (उन्नाव)। बीघापुर तहसील क्षेत्र के ग्राम बाजपेयी खेड़ा में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां भूमाफियाओं ने जीवित व्यक्ति को मृतक दर्शाकर उसकी भूमि पर कूटरचित दस्तावेजों के आधार पर फर्जी वरासत दर्ज करा दी और फिर उक्त भूमि को प्लाटिंग कर बेच डाला। पूरे प्रकरण का खुलासा उस वक्त हुआ जब विक्रय इकरारनामा में गवाह रहे संगनखेड़ा निवासी रमाकांत पुत्र रामसजीवन ने बुधवार को उपजिलाधिकारी बीघापुर को शिकायती पत्र सौंपकर निष्पक्ष जांच की मांग की। रमाकांत ने बताया कि गाटा संख्या 103 (रकबा 0.7590 हे.) एवं गाटा संख्या 169 (रकबा 0.0690 हे.) की भूमि कल्लू व बनवारीलाल पुत्रगण दुलारे के नाम दर्ज थी। बनवारीलाल लगभग 35 वर्षों से घर से लापता है, लेकिन उसकी मृत्यु की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। आरोप है कि भू-माफियाओं ने बनवारीलाल के भाई कल्लू से साठगांठ कर उसका फर्जी मृत्यु प्रमाण पत्र तैयार करवाया और 26 अगस्त 2024 को लेखपाल व राजस्व निरीक्षक की मिलीभगत से वरासत कल्लू के नाम दर्ज करा दी। इसके बाद 30 दिसंबर 2024 को उक्त भूमि का विक्रय कर प्लाटिंग कर दी गई। मामले में आपसी विवाद बढ़ने पर गवाह रमाकांत सामने आए और पूरी सच्चाई उजागर की। उन्होंने प्रकरण की उच्च स्तरीय जांच कराते हुए फर्जी वरासत को निरस्त करने और दोषियों पर कठोर कानूनी कार्रवाई की मांग की है। एसडीएम रणवीर सिंह ने बताया कि शिकायत पत्र प्राप्त हुआ है, मामले की जांच कराई जा रही है। दोषियों पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
अपराध : मुकदमा को लेकर युवक के ससुराल में हुई मारपीट
Thu, May 15, 2025
बीघापुर, उन्नाव। थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम बेथर निवासी नीरज शर्मा मं पुत्र मन्नालाल का विवाह ग्राम रैथाना कोतवाली बीघापुर निवासिनी रेखा उर्फ पूजा शर्मा पुत्री महेश कुमार शर्मा के साथ हुआ विवाद के चलते न्यायालय में मुकदमा विचाराधीन होने पर युवक नीरज शर्मा अपने ससुराल रैथाना पहुंच गया और घर में घुसकर मुकदमा वापस लेने के लिए दबाव बनाने लगा जिसको लेकर युवक की पत्नी रेखा देवी उर्फ पूजा शर्मा ससुर महेश कुमार शर्मा सास रामदेवी साला बबलू से लड़ाई झगड़ा मारपीट होने लगी इतने में नीरज कुमार अपनी सास के सामने अनैतिक तरीके से कपड़ा उतार कर खड़ा हो गया और कहां की अगर मुकदमा वापस नहीं लिया तो हम तुम लोगों को जान से मार देंगे दोनों तरफ से गाली गलौज मारपीट होने लगी वही युवक ने थाने में तहरीर देकर अ कहां की हमारी पत्नी सास ससुर व साला पत्नी ने हमको मारा पिटा नीम के पेड़ में बांध दिया वही युवक नीरज शर्मा की पत्नी ने थाने में तहरीर देकर कहा कि हमारा पति घर में घुसकर मुकदमा वापस लेने का दबाव बनाने लगा मुझे व मेरे मां-बाप को मारा पीटा तहरीर के आधार पर पुलिस ने दोनों तरफ से मारपीट की सुसंगत धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर लिया।
अपराध : चोरी के शक में पुलिस ने युवक को लिया हिरासत में
Wed, May 14, 2025
बीघापुर, उन्नाव। तहसील प्रांगण के अंदर सरकारी आवासों में खड़ी मोटरसाइकिलों की लगातार हो रही चोरियों के होने पर पुलिस ने एक युवक को शक के आधार पर अपनी हिरासत में लिया।
तहसील बीघापुर मुख्यालय पाटन प्रांगण के अंदर बनी पुलिस चौकी व सरकारी आवास बने हुए हैं उन आवासों में तहसील के सक्षम अधिकारी गण सहित पूर्व कर्मचारी व पुलिस चौकी प्रभारी सहित पुलिस के कर्मचारीगण व सुरक्षा हेतु अन्य सुरक्षाबल होते हुए भी लगातार चोरियां हो रही है ।
समाचार पत्रों में खबरों का प्रकाशन होने से सरकार व तहसील के आला अधिकारियों की छवि धूमिल होते देख अधिकारीगण व पुलिस चौकी प्रभारी ने तब चोरियों को संज्ञान में लिया।
थाना बिहार प्रभारी ने पुलिस बल के व साथ मंगलवार को तहसील मुख्यालय पर पहुंचकर उप जिलाधिकारी के अर्दली प विजय कुमार सिंह के द्वारा दिए गए नाम जद प्रार्थना पत्र का संज्ञान लेते हुए तहसील के आवासीय कालोनी में रह रहे युवक अंकज कुमार पुत्र स्वर्गीय कपूरे को अपनी हिरासत में ले लिया वहीं तहसील में लगातार दिनभर सक्षम अधिकारियों व पुलिस चौकी होते हुए भी चोरी हो जाने की चर्चा होती रही।