अपराध : यूपी में बिना नक्शा पास कराए बन सकेगा घर,
Tue, May 6, 2025
यूपी में बिना नक्शा पास कराए बन सकेगा घर, सरकार ने दिए बड़े निर्माण संबंधी बदलाव !
उत्तर प्रदेश सरकार ने भवन निर्माण से जुड़े नियमों में बड़ा बदलाव करते हुए आम लोगों को बड़ी राहत दी है। अब यदि प्लॉट 1000 वर्गफीट तक का है, तो मकान बनाने के लिए नक्शा पास करवाना जरूरी नहीं होगा। विभागों को NOC देने की जिम्मेदारी 15 दिनों में तय की गई है-अगर समय पर मंजूरी नहीं मिली तो NOC स्वतः मान्य मानी जाएगी।
यह नियम जल्द ही लागू होने की उम्मीद, लोगों को मिलेगा निर्माण कार्य में बड़ा फायदा।
अपराध : ग्राम पंचायत में बने मिनी सचिवालय में भरा भूसा
Mon, May 5, 2025
पाटन-उन्नाव। तहसील बीघापुर के अंतर्गत ग्राम पंचायत ताजकपुर में बने मिनी सचिवालय में भूसा भरा हुआ हैं। जब सूत्रों द्वारा जानकारी की गयी तो पता चला है कि ग्राम पंचायत के सरकारी बने मिनी सचिवालय में ग्राम पंचायत के ही प्रधान ने जानवरों के खाने के लिए भूसा भर दिया गया हैं। इस विषय पर जब बीडीओ विनोदमणि त्रिपाठी से बात करने की कोशिश की गई तो उन्होंने बताया कि कल ही जानकारी हुई हैं हमें मैंने सेक्रेटरी से बात की है, वह हट जाएगा। जब गांव के कुछ लोगों से बातचीत की गयी तो उन्होंने कहा कि साहब मेरा नाम न लिखना साहब हम लोग गरीब आदमी है मेरा नाम मत लिखना मगर सरकारी आवास में भूसा भरना गलत हैं यह नहीं होना चाहिए।
अपराध : महिला ने अपने ही पति को जमकर पिटवाया
Fri, May 2, 2025
सुमेरपुर, उन्नाव। थाना बिहार अन्तर्गत पत्नी ने अपने भाइयों को बुला पति को जमकर पिटवा दिया। पीड़ित पति ने थाना बिहार जाकर तहरीर जी जिस पर पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत कर लिया है। थाना बिहार के गांव पटखाखेड़ा निवासी सनी पुत्र मोहन कुरील ने पुलिस को प्रार्थना पत्र देते हुए बताया कि मंगलवार दोपहर 1:00 बजे मेरी पत्नी मालती ने अपने सगे भाइयों अनिल, सुशील, रोहित पुत्र श्रीराम को बुला लिया वे सभी मुझसे गाली गलौज करने लगे एवं मेरे मना करने पर मेरे भाई विमल पुत्र मोहन को लात घुसो एवं लाठी डंडों से पीटा दिया जिसके उसके बाए हाथ मे गंभीर चोट आ गयी। मेरी पत्नी सारे गहने लेकर अपने भाइयों के साथ चली गई और साथ में जान से मारने की धमकी भी दे गई। थाना बिहार प्रभारी राहुल सिंह ने बताया तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।